CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे द्वारा 31 जुलाई दिन बुधवार को पुनः अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विश्राम ग्रह में जनता दरबार लगाया गया जिसमें ग्रामीण अंचलों से लोग अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे, सभी लोगों ने अपनी अपनी समस्या विधायक के समझ रखी।जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित, बैंक से संबंधित,पुलिस विभाग से संबंधित, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित,जनपद पंचायत से संबंधित,सड़क निर्माण से संबंधित,सहित अन्य और भी विभागों से संबंधित समस्या को लेकर ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर विधायक के समझ पहुंचे विधायक महोदया के द्वारा सभी लोगों कि समस्या को गंभीरता से सुना गया तथा समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को मौके पर तत्काल ही बुलाया गया तथा संबंधित विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया गया है। 
ग्रामीण अंचलों से बहुत से लोग अपनी अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भी क्षेत्रीय समस्याओं से विधायक महोदया को अवगत कराने का प्रयास किया गया।
चर्चा करते हुए विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी जनता के दर्शन करने और उनकी समस्याएं सुनने आई तहसील से संबंधित प्रकरण मेरे सामने आए जिसके निराकरण करने नायब तहसीलदार आए हुए थे क्योंकि तहसीलदार साहब को किसी काम से जाना हो गया था बिजली विभाग से कुछ समस्याएं आई बिजली विभाग के अधिकारी को यहां पर बुलाया गया। इसी तरह अभी ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को कई तरह से आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है खास तौर से इलाज के लिए उसके संदर्भ में मेरे पास में आम जन ने मेरे पास में एक आवेदन दिया है की इलाज के लिए राशि स्वीकृत कराई जाए उनको सहायता करने के लिए मेरा प्रयास रहेगा और कई सड़कों की हालत खराब है क्योंकि बारिश है बारिश में कुछ कच्ची सड़के व कुछ पक्की सड़कें वर्षों पुरानी सड़कें हैं जो टूट-फूट गई है उनके मरम्मत के संबंध में मुझे आवेदन मिला है उन्हें भी बारिश के बाद सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी अभी तत्काल में आवागमन का रास्ता अवरुद्ध न हो यह भी हमारा प्रयास रहेगा पंचायत के सहयोग से हम कुछ अच्छा कर पाए जिससे आवागमन अच्छा चलता रहे इस तरह से जन समस्याओं को लेकर यहां पर अवगत कराया गया और हर बार की तरह मेरा यही प्रयास रहेगा की हर विभाग की समस्या का मैं निराकरण कर सकूं।
तहसील व जनपद कार्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण
बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के द्वारा अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनपद व तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिसमें श्रीमती अनुभा मुंजारे ने कहा कि बालाघाट विधानसभा क्षेत्र का एक एवं स्थान है लालबर्रा और लालबर्रा में तहसील कार्यालय है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जनपद कार्यालय हैं यहां की समस्याओं से नागरिक लगातार अवगत कराते रहते हैं और तहसील ऑफिस की क्या व्यवस्थाएं हैं यहां की जनता से मुझे जानकारी एकत्रित होते रहती है तो इस कारण आज मैंने यहां के तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और तहसील कार्यालय में जनता से मिली जिनके वहां मामले लंबित है बंटवारे के व बहुत सारे जो तहसील से जुड़े हुए मसले होते हैं तो जनता से मुलाकात करने के बाद उनकी समस्या जानने का प्रयास किया गया और यहां के जो तहसीलदार है उनको मैंने निर्देशित किया कि मुझे यह शिकायत मिली है कि प्रकरण जितने भी हैं वह लंबित है और जनता को बेहद परेशानी होती है बार-बार उनको भटकना पड़ता है भटकना न पड़े नियमानुसार आप कार्यवाही और न्याय संगत कार्यवाही हो जनता को परेशानी ना हो इस दिशा में आप काम करें मैं तहसीलदार को दिशा निर्देशित किया है उन्होंने भी आस्वस्त किया है कि हमारे तरफ से भी पूरा प्रयास किया जाएगा की लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करेंगे और जनता को परेशानी नहीं होगी ऐसा उन्होंने कहा है।
तत्पश्चात मुझे जनपद पंचायत में जाने का मौका मिला जनपद पंचायत की हालत बहुत खराब है जनपद के जो सीईओ है वह लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं वर्तमान स्थिति में जनपद पंचायत लालबर्रा के जो सीईओ के प्रभार में हैं जो बालाघाट जनपद की सीईओ है अब जो सीईओ जनपद पंचायत बालाघाट में अपनी सेवाएं दे रही है वह लालबर्रा में कितनी सेवाएं दे पाएगी यह सोचने वाली बात है तो इस कारण पूरी अव्यवस्था पाई मैंने कार्यालय में पूरी तरह अफरा तफरी व गंदगी का माहौल है साफ सफाई बिल्कुल नहीं है यह हालत है ये जो वाय के गौतम जी जो है जो अकाउंटेड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं वहां पर वे तीन दिनों से छुट्टी पर हैं ऐसा मुझे बताया गया जब मैंने उपस्थिति पंजी देखी तो उसमें तीन दिनों का जो कालम है वह खाली पड़ा हुआ है उसमें छुट्टी का कोई उल्लेख नहीं है ना ही कोई आवेदन पत्र है संबंधित अधिकारी व कर्मचारी जो है संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए यह हालत है एकाउंटेड के कक्ष में गंदगी पूरी फैली हुई है दीवारों में पान गुटके से थुका गया है यह हालत है यह समझ सकते हैं कि अपने ही कार्यालय में इतनी अव्यस्था फैलाए हुए हैं तो क्या जनपद पंचायत की समस्याओं का निराकरण करेंगे 77 ग्राम पंचायत जुड़ी है यहां से उनकी समस्याओं का समाधान किस तरह से कर पाएंगे मुझे तो बहुत अफसोस हुआ देखकर और मैं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगी मैं जिला कलेक्टर डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा जी से इस संबंध में बात करूंगी कि अगर लंबित छुट्टी पर सीईओ चल रहे हैं तो यहां पर दूसरे सीईओ की नियुक्ति करवाएं जल्दी से जल्दी फुल प्लेस सीईओ काम करें जिससे हमारे पंचायत की जो शासकीय योजनाएं जो आती है इसका लाभ आम जनता को सीधे मिलना चाहिए समय पर मिलना चाहिए।
आमाटोला ददिया मार्ग का संबंधित अधिकारीयों को साथ लेकर किया जायेगा निरीक्षण
वहीं आमाटोला ददिया मार्ग पर आ रही दिक्कतो के बारे में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जैसे ही बरसात समाप्त होती है सबसे पहले उसी मार्ग का संबंधित अधिकारी को साथ लेकर निरीक्षण किया जायेगा यह मार्ग बेहतर बन सके स्कूली बच्चों व आने जाने वालों को किसी भी तरह से परेशानी ना हो इस दिशा पर काम किया जायेगा अभी बरसात का समय चल रहा है किसान भाई व आमजन धैर्य बनाए यदि इसके लिए मुझे अनशन पर बैठना पड़े तो मैं गांव वालों के साथ अनशन पर बैठने तैयार रहूंगी लेकिन रोड़ निर्माण का कार्य होकर रहेगा। 
वहीं मुरलीखाम जामरटोला में बन रहे पुल निर्माण को लेकर भी बात कि गई तो उन्होंने कहा कि इस पुल के बारे में मुझे अखबारों के माध्यम से जानकारी मिली है कि दो साल से पुल का काम चल रहा है और अभी तक पुल का काम पुरा नही हुआ है जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी जा रही है और ठेकेदार पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि पुल कि समस्त राशि निकाल ली गई है मैं संबंधित अधिकारी से जानकारी लेकर बात करती हूं और फिर आप लोगों को अवगत कराती हूं यदि इस तरह कि लापरवाही हुई होगी तो मैं कार्यवाही करवाउगी।