CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे 1 अगस्त को औचक निरीक्षण करने शासकीय विघालय पहुची तथा विघालय कि व्यवस्था देखी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।जिसमे शासकीय हाई सेकेंड्री स्कूल बिरसोला के छात्र छात्राओं से वार्तालाप किया गया एवं उनकी समस्याओं को सुना गया साथ ही मध्यान भोजन किचन रूम का भी निरीक्षण किया गया जहाँ पर तैयार मध्यान भोजन की गुणवत्ता भी देखी गई,
      इसी क्रम में ग्राम निलजी के उच्च माध्यमिक शाला व माध्यमिक शाला का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक गणों के साथ मध्यान भोजन भी किया गया एवं विद्यालय की भवन संबंधी समस्याओं को भी देखा गया तत्पश्चात् पौधा रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में एक और कदम बढ़ाया गया ।
    इसके पश्चात ग्राम बल्लारपुर के एक शाला एक परिसर विद्यालय का निरीक्षण किया गया जहां पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षक गणों से विद्यालय के विषय में चर्चा हुई जहां पर हमे अत्यंत अनियमितता देखने को मिली तथा शाला भवन की जर्जर स्थिति भी देखने को मिली ।
             विधायक महोदया द्वारा शिक्षण के विषय को गंभीरता एवं प्राथमिकता से लिया गया है, क्योंकि छात्र छात्राओं को यदि यथोचित सुविधा मिलेगी तो वो और अच्छे से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का और अपना नाम रौशन करेंगे !
विधायक महोदया ने कहा कि वह निरीक्षण के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को समझकर उसे दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि देश के भविष्य छात्र हमारे देश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सके।