CURATED BY – DHEERAJ KUMR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन मध्यप्रदेश द्वारा दमोह जिले के ग्राम बकेनी में एक दिवसीय "संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज अमृतवाणी कार्यक्रम" का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन संत परंपरा, भक्ति और सामाजिक समरसता का एक प्रेरणादायक संगम बन गया जिसमें जिले भर से आए सैकड़ों गुरु प्रेमियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामदयाल शास्त्री जी, प्रदेश धर्माचार्य ने की, जिन्होंने अपने ओजस्वी और आध्यात्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को सतगुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और समाज सुधार के योगदान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि, "संत रविदास जी न केवल एक महान संत थे, बल्कि वे सामाजिक समानता और आत्मनिर्भरता के प्रतीक भी हैं। उनकी अमृतवाणी आज भी समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है।"

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे –
🔹 संत जीवन दास जी महाराज,
🔹 संजय रोहिताश जी, जिलाध्यक्ष, अहिरवार समाज संघ, मध्यप्रदेश,
🔹 मुकेश कुमार अहिरवार, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, दमोह,
🔹 श्रीराम अहिरवार,
🔹 मदन अहिरवार,
सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और संत जनों ने मंच को संबोधित करते हुए संत रविदास जी के जीवन-दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भजन, कीर्तन, और सत्संग की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने भक्तिमय वातावरण रच दिया। संत जीवन दास जी के नेतृत्व में सामूहिक प्रार्थना और 'नाम संकीर्तन' ने श्रद्धालुओं को अध्यात्म की गहराइयों में ले जाकर उनके जीवन को प्रेरणा से भर दिया।

ग्राम बकेनी के स्थानीय निवासियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय रहीं। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी और अन्य सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

संघठन के प्रयासों की सराहना
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा सामाजिक चेतना, समानता एवं युवाओं में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सभी वक्ताओं ने सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने में मदद मिलती है।