CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अवगत कराया है की देवबंद स्थित लो.नि.वि. के अति विशिष्ट अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) में अवैध कब्र/मजार चार दीवारी के अंदर ही बनी हुई है, जो पूरी तरह से अवैध है उक्त अवैध मजार सरकारी भूमि पर कैसे बनी, किसने बनवाई और इसका वहां पर क्या औचित्य है ? यह जांच का विषय है। विकास त्यागी ने बताया की कब्र/मजार सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाई गई है, जो अतिक्रमण भी है। भविष्य में कोई भी व्यक्ति कब्र को अपने पूर्वजों या वक्फ की सम्पत्ति बताकर एक नये विवाद को जन्म दे सकता है‌। इसलिए अवैध कब्र/मजार को हटाया जाना नितांत आवश्यक है। विकास त्यागी ने पत्र की एक प्रति एसडीएम देवबंद युवराज सिंह को भी देते हुए कार्यवाही की मांग की है‌।