CURATED BY – ANSHU TIWARI | CITYCHIEFNEWS

पहले एसडीओ फिर डीएम ने दिया आदेश उसके बाद भी नहीं पहुंचा एक भी सूखा राहत का दाना . लग रहा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के यहां से आदेश आएगा उसके बाद मिलेगा बहलोलपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को सूखा या पका हुआ भोजन
महनार के जिम्मेवार पदाधिकारियों के कृत से मानवता हो रहा सर्मशार, क्या दियारा के बाढ़पीड़ितों का मानवाधिकार नहीं है ?
महनार प्रशासन का अमानवीय कृत्य आया सामने . एसडीओ ने तीन दिन पहले बहलोलपुर दियारा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरिक्षण के उपरांत बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया था . दो दिन पूर्व जिलाधिकारी वैशाली महनार का दौरा किए और निर्देश दिए कि बहलोलपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन वितरण करने का निर्देश दिए. डीएम एसडीओ के निर्देश के बाद भी बहलोलपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों तक अभी तक एक दाना तक महनार प्रशासन पहुंचाने में विफल है . बहलोलपुर दियारा के बाढ़ पीड़ित दाने दाने को मोहताज है . बहलोलपुर दियारा के बाढ़ पीड़ित भूख से बिलख रहे हैं जैसे तैसे लोग एक दुसरे से सत्तू पीकर जीवन बचाने को मजबूर हैं लेकिन जो जिम्मेवार अधिकारी हैं उसकी मानवीय संवेदना मर चूका है .