बद्री विशाल प्रजापति ने किया सामाजिक स्वहाद्र बिगड़ने का प्रयास
एसपी को हुई शिकायत, ब्रह्मण समाज में आक्रोश
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, जिले में ऐसी ओछी मानसिकता के लोग है, जो सामाजिक ताने बाने को छीन भिन्न कर देना चाहते है। ऐसे तत्वों को सामाजिक सदभाव बिगाड़ने का प्रयास करने में मजा आता है। ऐसे ही मामला सतना के नजदीकी ग्राम करही कोठार में देखने को मिला जब यहां के बद्री विशाल प्रजापति ने गांव के ही सभ्यरांत नागरिक पुरुषोत्तम चतुर्वेदी पर गोहत्या का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया के खबर चला दी। उल्लेखनीय है की बद्री विशाल प्रजापति अपने गुंडों के साथ पुरुषोत्तम चतुर्वेदी की जमीन पर कब्जा करने गया था, जिसे चतुर्वेदी परिवार ने नाकाम कर दिया। प्रजापति के इस कृत्य से ब्रह्मण समाज में आक्रोश व्याथ है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर बद्री विशाल प्रजापति पर सख्त कार्यवाही करने की मांगा की है, वही उन्होंने ब्रह्मण समाज के अध्यक्ष को भी पत्र भेज कर उचित कार्यवाही करने की मांगा की है।