CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रप्रकाश लालवानी के पौत्र एवं बीमाअभिकर्ता राजेश लालवानी के सुपुत्र आकाश लालवानी ने झारखंड के देवघर एम्स में आयोजित "स्पोर्ट्स फेस्ट"  के तहत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया l विदित हो कि आकाश लालवानी ने विगत वर्ष नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर एम्स देवघर में प्रवेश हासिल किया था l शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली आकाश ने खेलकूद में भी अपनी योग्यता का परिचय दिया और एम्स देवघर में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल करते हुए मैहर का नाम रोशन किया l आकाश की इस उपलब्धि पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, नपा अध्यक्ष श्रीमती गीता सोनी,विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया, काँग्रेस नेता धर्मेंश घई, महेश दरियानी, सतीश मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, जिलापंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, बी एल अग्रवाल, जी डी रस्तोगी,  प्रयास मंच के शशांक श्रीवास्तव, राजेश बढ़ोलिया, अजय नामदेव, प्रबोध जैन, आरिफ मंसूरी, अजय सोनी, आनंद श्रीवास्तव सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीl