CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के दिशा निर्देश में अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली अनूपपुर जिला पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जिला अनूपपुर इसरार मंसूरी के मार्गदर्शन में दिनांक 27 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक जिला खेल परिसर अनूपपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई इस प्रतियोगिता का समापन 29 अगस्त 2024 को जिला खेल परिसर बैडमिंटन हॉल अनूपपुर में हुआ, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज जायसवाल जिला न्यायाधीश जिला अनूपपुर  कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ,विशिष्ट अतिथि के रूप में बैडमिंटन खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी रहे मुख्य एवं मंच पर रामचंद्र यादव जिला खेल प्रशिक्षक  एवं दिनेश कुमार सिंह चंदेल विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्रामीण विभाग केंद्र जैतहरी स्टेट रेफरी नेशनल ट्रेनर एवं अजय मंडलोई सहायक ग्रेड  एवं खेलन प्रसाद कल एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मुख्य अतिथि पंकज जायसवाल जिला न्यायाधीश जिला अनूपपुर ने कहा उन्हें हॉकी के जादूगर इसलिए कहा जाता है जब वह खेलने उतरते थे तो गेंद मानो उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी वह अपने जीवन काल में 1000 से अधिक गोल धागे और सन 1956 में उन्हें भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था इस दिन मनाने का उद्देश्य यही है अध्यक्षता कर रहे जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने कहा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का में उद्देश्य देश में खेलों को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों को सम्मानित करना एवं मेजर ध्यानचंद जी जो हॉकी के जादूगर हैं उनके कहे अनुसार अनुशासन के साथ खेलना और जो मेजर ध्यानचंद जी की विरासत रही है उसको चिन्हित करके और देश में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है इसका में मुख्य उद्देश्य यही विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि हमें हर तरह उनके जन्मदिन पर यह हमें मनाने का मौका मिलता है उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद प्रयागराज में हुआ था कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल में सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया निर्णायक की भूमिका अशोक यादव के द्वारा किया गया उनको भी ट्रॉफी देकर एवं अतिथियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल एवं युवा कल्याण विभाग से रामचंद्र यादव दिनेश कुमार सिंह चंदेल अजय मंडलोई पूरन सिंह श्याम इत्यादि लोगों का पूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम का भव्य मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन दिनेश कुमार सिंह चंदेल विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केंद्र जैतहरी जिला अनूपपुर स्टेट रेफरी नेशनल ट्रेनर द्वारा किया गया।