प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन आज
डॉ. जैन ने क्षेत्रीय नागरिकों से निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, जनसमुदाय तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाये जाने के उद्देश्य से आज 14 अगस्त को आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) पर आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किये गये है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश जैन ने बताया शिविर के दौरान मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, चिन्हित एनसीडी हितग्राहियों, संभावित मानसिक रोगियों एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। संस्था में आने वाले हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आवश्यकतानुसार जांचे एवं दवा दी जायेगी। इस संबंध में रूपरेखा बना ली गई है।
उन्होंने बताया 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जिला चिकित्सालय/सिविल अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक/पी.जी.एम./स्किल लैब प्रशिक्षित एल.एम.ओ. द्वारा शिविर दौरान स्वास्थ्य सेवायें दी जायेगी। वहीं ग्रामीण स्तर पर समुदाय के निकट संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सी.एच.ओ. द्वारा स्वास्थ्य सेवायें दी जायेगी। ग्राम की आशा द्वारा शिविर में गर्भवती महिलाओं, एन.सी.डी. हितग्राहियों, बच्चों को मोबिलाईज किया जायेगा। डॉ. जैन ने क्षेत्रीय नागरिकों से निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
इन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविर लगाकर दी जायेगी सेवायें
डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर दौरान गैर संचारी रोग अंतर्गत ब्लड प्रेशर, डायबिटीज चिन्हित हितग्राहियों को निःशुल्क दवा का वितरण किया जायेगा। शिविर में पहुंचने वाले आमजनों का ब्लड प्रेशर शुगर एवं टी.बी. के लक्षणों की जांच की जायेगी। व्यक्तिगत स्वच्छता, उचित खान-पान, एनीमिया, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं देखभाल के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया जायेगा। जटाशंकर बीड़ी कालोनी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा हिण्डोरिया अंतर्गत अभाना, बांदकपुर, ईमलियाघाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया अंतर्गत जेरठ, बांसाकलां, सदगुवां, शाहपुर सोनकिया में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा सेवायें दी जायेंगी। वहीं हटा अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मढियादो, रनेह, हिनोता तथा पटेरा अंतर्गत कुम्हारी, जबेरा अंतर्गत रौंड़ नोहटा एवं तेन्दूखेड़ा अंतर्गत सर्रा एवं तेजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवायें दी जायेंगी।