CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु के आगमन से मां राजराजेश्वरी की नगरी अयोध्या बन गई थी। वही नजारा शहर में मंगलवार को फिर देखने को मिला जब हजारों राम भक्त प्रभु का जयकारा लगाते हुए नगर से निकले तो पूरा शहर राम जी के रंग में रंग गया।
मंगलवार को हिन्दू युवा संगठन द्वारा निकाली गई प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में प्रभु के भक्त शामिल हुए। जिनका जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा की शुरूआत महूपुरा चौराहा से हुई। जो धानमंडी, किलारोड, आजाद चौक, राधा टॉकीज चोराहा, नइ्र सड़क, गवली मोहल्ला, बस स्टैंड, टेंशन चौराहा, काछीवाड़ा, सोमवारिया बाजार, कंस चौराहा, वजीरपुरा, धानमंडी, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां-जहां से भी शोभायात्रा गुजरी वहां की सड़कें फूलों से सज गई तो वातावरण भी श्री राम मय हो गया। तो शहर में सैकड़ों स्वागत द्वार भी सजाए गए जहां उपस्थित युवाओं की टोली ने राम भक्तों के उत्साह को चार गुना बढ़ा दिया। बता दें कि हिन्दू युवा संगठन द्वारा पिछले कई वर्षों से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली जा रही है। जो इस बार भी धूमधाम से निकाली गई।
डीजे की धुन पर बजी रामधुन पर झूमी भक्तों की टोली
शोभायात्रा में युवाओं की टोली के साथ डीजे भी शािमल था, जिस पर बज रही रामधुन सहित भक्तिमय भजनों की धुन राम भक्तों का उत्साह और बढ़ा रही थी। यही वजह थी कि पूरी शोभायात्रा मार्ग पर रामभक्त झूमते-गाते शामिल हुए ओर पूरा शहर श्री राम की भक्ति में रम गया।