CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे चलाये जा रहे जागरूकता अभियान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र के बार्डस्ले इंग्लिश हाई सेकेंडरी स्कूल मे जाकर जागरूकता अभियान चला गया जिसमे स्कूल के प्रधान अध्यापक एवं सभी छात्र – छात्राओ को सायबर सबंधी फ्राड एवं सायबर से हो रहे अपराधो के सबंध मे जानकारी दी गयी एवं सायबर सबंधी होने वाली घटना से अवगत कराया गया तथा उससे बचने के उपाय एवं शिकायत कैसे करना है जानकारी दी गयी। 
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बच्चों को जागरूक किया गया। और उन्हें बताया कि कैसी ही परिस्थिति हो डरे नहीं, घबराएं नहीं, पुलिस को अपना मित्र समझें और संपर्क करें। थाना कोतवाली कटनी पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।