CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, लहसुन चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 एवं 31 अगस्त की दरमियानी रात्रि में फरियादी हरिओम पिता मनोहर परमार निवासी पाड़लिया के घर में रखी 24 कट्टे लहसुन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वहीं मामले में थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी के द्वारा टीम गठित की गई, जिसमें टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं जमिनी मुखबिरी के आधार पर चोरों की तलाश की गई। इस दौरान घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले और 8 सितंबर 2024 की रात करीबन 11.10 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम पाड़लिया से लहसुन चोरी करने वाले आरोपी गाड़ी से सोनकच्छ देवास तरफ जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी का वाहन को रोका गया और वाहन में रखा चोरी का लहसुन बरामद किया गया। साथ ही आरोपी पप्पू पिता बशीर खां उम्र 30 साल निवासी गांधी ओटला बुधवारिया बाजार पीपलरावा तथा संजयसिंह पिता मनोहरसिंह दांगी उम्र 36 साल निवासी ग्राम धान्देड़ा थाना पीपलरावा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में लहसुन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि चोरी गया 24 बोरी लहसुन बरामद कर लिया गया है।