पन्ना, पन्ना राजधानी दिल्ली समेत देश भर में इस वक़्त आई फ्लू संक्रमण तेजी से फैल रहा है. मॉनसून के मौसम में अक्सर आई फ्लू के मामले सामने आते हैं। इसे पिंक आई भी कहा जाता है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति या उसके आंसुओं के संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा यह आई कॉन्टैक्ट बनाने और संक्रमित व्यक्ति के खांसी के दौरान छींकने से भी फैल सकता है. दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बाद पन्ना जिला में भी इसका संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है, जिससे काफी लोग खास तौर पर बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं और पन्ना के अस्पतालों में काफी संख्या में इसके मरीज इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं।

बैक्टेरिया-वायरस के संपर्क में आने से होता है इंफेक्शन

इस वक़्त तेजी से फैल रहे इस संक्रमण के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी के लिए जिला अस्पताल में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने बताया कि फैलने वाला रोग है। आई फ्यू यानी कंजंक्टिवाइटिस को "पिंक आई" के रूप में भी जाना जाता है। यह एक संक्रमण है, जो कंजंक्टिवा की सूजन का कारण बनता है। कंजंक्टिवा क्लियर लेयर होती है, जो आंख के सफेद भाग और पलकों की आंतरिक परत को कवर करती है। मॉनसून के दौरान, कम तापमान और हाई ह्यूमिडिटी के कारण, लोग बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी के संपर्क में आते हैं, जो एलर्जिक रिएक्शन्स और आई इंफेक्शन जैसे कंजंक्टिवाइटिस का कारण बनते हैं।

संक्रमित व्यक्ति के तौलिए-रुमाल को इस्तेमाल करने से तेजी से फैलता है इंफेक्शन

पन्ना जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि ज्यादातर लोग अपने घरों में ही इसका घरेलू उपचार करते हैं । जिससे आंखों का इन्फेक्शन और तेजी से बढ़ता है और आंखों में जलन होने लगती है। कई बार यह इतना खतरनाक होता है कि आंखों की रोशनी तक जाने की नौबत आ जाती है। ये आई फ्लू बीमारी एक दूसरे को छूने से होती है एक दूसरे के एक ही कपड़े जैसे रुमाल, तौलिया से चेहरा और आंखों को साफ करने से ये इंफेक्शन तेजी से फैलता है।

ये लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

वहीं, डॉ सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि, आई फ्लू आंखों में इंफेक्शन होने पर घरेलू उपचार ना करें। समय रहते नजदीकी आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर से संपर्क करें जिससे कि आई फ्लू पर जल्दी काबू पा कर आंखों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं, जिनमें से आई फ्लू एक है। आई फ्लू का सबसे पहला और अहम लक्षण आंखों से पानी आना , लालपन होना, सूजन आना , कीचड़ या मोकस आना और आंखों का दर्द है। यदि आपको को ये शिकायत हो तो समय रहते नजदीकी डॉक्टर से सलाह के अनुसार मेडिसन ले और आप अपने आप को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।