CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

सहरसा, सहरसा में इन दिनों शातिर चोरों का आतंक जारी है। जिले में महिला चोर भी सक्रिय दिख रही है। पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आई महिला चोर मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला पुलिस अधिकारी से चैन स्नैचिंग करने की कोशिश कर रही थी।
दरअसल, महिषी थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष सुजाता रानी पूजा करने सिविल ड्रेस में दिवारी स्थान पहुंची थी, जहां महिला चोर ने पूजा करने के दौरान महिला पुलिस पदाधिकारी के गले पर हाथ डाल दिया और चैन की छीनतई करने लगी। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने महिला चोर को मंदिर परिसर में रंगेहाथ धर दबोचा।
पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तर में आई महिला शातिर चोर है, जिसने पिछले दिनों भी चैन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से कड़ी पूछताछ कर रही है।