Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, हाट मैदान स्थित मुर्तजा अली बाबा की दरगाह पर सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जहां आगामी आयोजन की रूपरेखा व विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।

शुजालपुर विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी की मंशानुसार जिलाध्यक्ष सईद पटेल के नेतृत्व में हाट मैदान स्थित मुर्तजा अली बाबा की दरगाह पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। साथ ही चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने दरगाह पर चादर पेश कर सभी के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जमील आजाद, जिला उपाध्यक्ष अखलाख हुसैन मदनी, जिला महामंत्री राजू भाई, मिर्जा आबिद बेग, आरिफ भाई, इकबाल मदनी, शरीफ भाई ठेकेदार, शाकिरभाई ठेकेदार, जुबेर खान, सलमान पठान, आमीन मेव, शादाब अली, गफ्फार शाह, शन्नू शाह, आसिफ भाई ठेकेदार आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मीडिया प्रभारी इमरान मदनी ने दी।