CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, पत्नी के साथ प्राथमिक विद्यालय लालवाला जाते समय रास्ते में सहायक अध्यापक रॉबिन मित्तल पुत्र प्रमोद कुमार मित्तल पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। रॉबिन मित्तल ने मेडिकल कराने के पश्चात थाना देवबंद में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 115, 352, 351 (2) में एफआईआर दर्ज कराई है। 
तहरीर में नगर के रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति पर दो दिन पूर्व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा उक्त संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है। देवबंद कोतवाली में दी तहरीर में सहायक अध्यापक रोबिन मित्तल ने बताया कि वह लालवाला रोड से होते हुए जा रहा था। तभी एक पब्लिक स्कूल के निकट दो लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि विपिन नाम के व्यक्ति ने दो दिन पूर्व उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।उधर अध्यापकों ने सहायक अध्यापक रोबिन मित्तल पर हमला करने वाले  अपराधियों के विरुद्ध अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग की है।