CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, भाजपा के सक्रिय  कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सोनौर निवासी समाजसेवी डिंपू सिंह एवं गुड्डू सिंह द्वारा पहली बार चित्रकूट जा रहे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी का कोठी के सोनौर चौराहे पर अपने सैकड़ो साथियों के साथ भव्य स्वागत किया गया, समाजसेवी डिंपू सिंह की अगुवाई में उनके साथी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा एवं पटाखों के साथ फूल मालाओं से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान उनके साथ चित्रकूट के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार भी मौजूद रहे स्वागत के उपरांत सोनौर के चौराहे पर स्थापित अमर शहीद ठाकुर रणमत  सिंह की प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी द्वारा माल्यार्पण किया गया इस दौरान मुख्य रूप से गुड्डू सिंह भाजपा मंडल कोठी के उपाध्यक्ष दीपक सिंह धीरेंद्र सिंह सोनौर छोटन सिंह सोनौर   बेटा सिंह पूर्व पार्षद कोठी हीरामन सिंह पूर्व सरपंच मदनी रामगोपाल डोहर हाटी बेटा कुशवाहा पूर्व सरपंच कंचनपुर  बृजेश पाठक सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे