CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, 5 अक्टूबर 2023 को आज के दिन ही मैहर जिला बना था आज उसकी प्रथम वर्ष गाठ स्थापना दिवस  गौरव दिवस के रूप में सभी लोगो सम्पूर्ण मैहर जिला  की सहभागिता के साथ मनाया गया। इसकी शुरुआत मां शारदे की धार्मिक नगरी मैहर के घंटाघर स्थान पर 2000 मीटर चूनर मां शारदा का पूजन अर्चन आरती वेद मंत्रोचारण के साथ हजारों की संख्या में मातृशक्ति, पुरुष वर्ग, पीले वस्त्र के साथ माता की लाल चुनरी, माता के गीत, ढोल नगाड़ों, डीजे पर डांडिया नृत्य के साथ माता के प्रति समर्पित भक्तिमय भक्तो के साथ जय माता दी शारदा मैया की जय उदघोष जयकारों के साथ माता के दरबार के प्रथम सीढ़ी द्वार पर पूजन अर्चन के साथ मां को भेंट की गई। वास्तव में मां शारदे की नगरी में यह चूनर यात्रा सभी लोगो की एकजुटता के सहयोग के साथ पूर्ण हुआ। आज के इस गौरव दिवस  में प्रमुख रूप से प्रभारी मंत्री राधा सिंह, मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, राजमाता किला कवितेश्वरि देवी सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, नितिन ताम्रकार,जयंती महेश तिवारी, सतीश मिश्रा,संजय गुप्ता, संचालन कर्ता प्रकाश अग्रवाल,विकास तिवारी,अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह , एस डी एम विकास सिंह, रामनगर, अमरपाटन एस डी एम,सी एम ओ लाल जी ताम्रकार, भाजपा के सभी पदाधिकारी सभी पार्षद गण, उपाध्यक्ष, पुलिस प्रशासन , सभी विभाग,जनता जनार्दन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आज गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खा मैदान पर सामूहिक 11 हजार से अधिक  लोगो की सहभागिता के साथ विद्यालय के बच्चो सामूहिक राष्ट्रगान के साथ रिकार्ड दर्ज के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, शासन, भारत विकास परिषद के समस्त सदस्य गण समस्त विद्यालय एवम सभी प्रबुधजनो के सहयोग के फलस्वरूप संपन्न हुआ। मां शारदे की महाआरती गणेश वंदना मातृशक्ति के द्वारा पवित्र चल रहे शारदीय नवरात्रि में की गई जो अपने आप में अलौकिक सारगर्भित थी।वास्तव में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी एवम जिला प्रशासन, नगरपालिका , विद्यालय, भारत विकास परिषद्,एन जी ओ, स्व सहायता समूह, सामाजिक संस्थान विभागों, पार्टी आदि सभी लोगो के अतुलनीय सहयोग के कारण यह ऐतिहासिक गौरव दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।  मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी एवम कलेक्टर महोदया ने इस ऐतिहासिक सफल गौरव दिवस के संपन्न होने पर सभी के प्रति आभार प्रकट किया। निश्चित ही यह कार्यक्रम मां शारदे की धरा में ऐतिहासिक था।