Roadies 19 में गैंग लीडर बने अश्नीर ग्रोवर
कंटेस्टेंट नहीं गैंग लीडर्स के छूटे पसीने
मुंबई, ‘रोडीज 19: कर्म या कांड’ (Roadies 19: Karm Ya Kaand) को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है. मेकर्स आए दिन शो के नए प्रोमो शेयर कर रहे हैं, जिसमें शो के होस्ट सोनू सूद और अन्य गैंग लीडर- रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी का बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं अब इस शो में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर अश्वनीर ग्रोवर की एंट्री हो गई है. मेकर्स ने इसका प्रोमो भी जारी किया है. अश्नीर की एंट्री ने फैंस के बीच और एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ‘रोडीज 19: कर्म या कांड’ में प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी के साथ एक गैंग लीडर के रूप में दिखेंगे. प्रोमो में देखा गया कि अश्नीर बेपरवाह और बेबाक पर्सनैलिटी ने तीनों गैंग लीडर को हैरान कर दिया. अश्नीर को इम्प्रेस करने की कोशिश में, गौतम ने कहा, “मैं भी दिल्ली से हूं, आप भी दिल्ली से हो. साथ मिलके पार्टनरशिप करते हैं.”
अश्नीर ग्रोवर ने तुरंत गौतम गुलाटी की बात काट दी और कहा, ”क्या दिल्ली, क्या दिल्ली, हमें यहां सरकार नहीं बनानी है.” इसके बाद जब प्रिंस ने कहा, “हम पूरे हिंदुस्तान के हैं”, तो अश्नीर ने कहा, “बटरिंग वाला हिस्सा हटाओ और फिर मेरे पास आओ.” बिल्कुल साफ लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में ऑडियंस के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा होगा.
अश्नीर ग्रोवर की एंट्री पर फैंस ने जताई खुशी
जो लोग पहले शो में अश्नीर ग्रोवर की कास्टिंग को ट्रोल कर रहे थे, वे अब उनके पार्टिसिपेशन के प्रति अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अब मजा आएगा ना बिड़ू अशनीर.” दूसरे ने कमेंट किया “भाई अश्नीर ने तो तहलका मचा रखा है हर जगह.” और एक फैन ने शो से अपनी उम्मीदें भी व्यक्त कीं. उसने लिखा, “अश्नीर एपिसोड को हॉट कर देंगे.”
विवादों में अश्नीर ग्रोवर
यह पहली बार नहीं है जब अश्नीर ग्रोवर सुर्खियों में आए हैं. जब शार्क टैंक इंडिया के नए सीजन आया था, तो फैंस उनके शो में शामिल नहीं होने से उदास हो गए थे. हाल में, वह तब सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से अन्य सभी शार्क टैंक जजों को अनफॉलो कर दिया. उन्होंने बताया कि वह अतीत में नहीं रहना चाहते और नए सीज़न में क्या हो रहा है, इसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.