CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, मैहर  विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीकांत चतुर्वेदी को एक बड़ी जीत मिली , जीत हासिल करने के बाद मैहर के नए जिले को पहला विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के रूप में मिला जिनके विधायक बनने के बाद मैहर विधानसभा एवं मैहर जिले में अब एक और बड़ी मांग शुरू हो चुकी है स्थानीय जनता की मांग है कि मैहर के नए जिला को पहला विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के रूप में मिला है और मैहर जिले को पिछले जबसे विधानसभा चुनाव शुरू हुआ है कई  दशक से  कभी भी मंत्री  नहीं मिला क्या इस बार मैहर विधायक को मंत्री बनाकर मैहर जिले में मंत्री का दर्जा मिल सकता है , जिसको लेकर के काफी तेजी से जोर-शोर से मांग शुरू हो गई है । विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी बनकर सामने आए हैं जिन्होंने लगभग 55000 से अधिक  वोटो से श्रीकांत ने मौजूदा विधायक को हराया है  वहीं कांग्रेस के धर्मेश घई को करीब 24000 वोटो से हराकर विजय हासिल की है । देखा जाए तो झूठ फरेब की राजनीति में पूर्ण विराम लगाने वाले श्रीकांत चतुर्वेदी मैहर विधानसभा से विधायक बनकर लोगों के लोकप्रिय चेहरा बनकर सामने आए हैं !

बड़ी चुनौतियों के लिए मंत्री पद जरूरी

मैहर कई बड़ी बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है मैहर छेत्र में सबसे बड़ी समस्या अवैध शराब की पैकारी है जिससे मैहर अंतर्गत 115 पंचायतों सहित देवी धाम भी अछूता नहीं है आज के परिवेश में मैहर के किसी भी गांव में आपको मेडिकल की दुकान मिले या न मिले लेकिन शराब की दुकान 5 से 10 दुकानें सभी पंचातों में आसानी से मिल जायेंगी , साथ ही दूसरी बड़ी समस्या  तीन तीन सीमेंट कंपनिया होने के बाद भी बेतहाशा बेरोजगारी,मैहर में लंबे समय से अपनी जड़े जमा चुके भूमाफिया से निपटना भी एक बड़ी चुनौती है तो सरकारी विभागों में लंबे समय से बैठे हुए अफसर व बाबू पूरी तरह से भ्रष्ट्राचार में लिप्त है,शासकीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक कम राजनीति करने वाले ज्यादा है ज्यादा है इन सब चुनौतियों और फैली हुई अराजकता से निपटने और सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मैहर विधानसभा को मंत्री पद जैसा स्पेशल वीटो की जरूरत है।