कटनी, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान पर उतरने का कार्य जोरों से कर रही है लेकिन कोई खुश हो रहा है तो कोई नाराजगी जाहिर कर रहा है हालांकि बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही खेमे पर टिकट बंटवारे को लेकर काफी जद्दो जहद देखने को मिल रही है।

कटनी मुड़वारा विधानसभा में प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा महिला की जिला महामंत्री ज्योति दीक्षित अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देते नजर आई।

पार्टी ने ज्योति दीक्षित को मेयर के चुनाव पर भी भरोसा जताते हुए भाजपा का प्रत्याशी की घोषणा की थी लेकिन पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव पर विजय हासिल करके नगर निगम में कब्जा कर लिया था लेकिन पार्टी लगातार ज्योति विनय दीक्षित के कार्यों से खुश होते नजर आ रही थी लेकिन विधायक की टिकट न मिलने पर ज्योति विनय दीक्षित नाराजगी जाहिर करते हुए आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दी।

ज्योति विनय दीक्षित की बात करें तो पूर्व में जनता का अपार स्नेह मिलता रहा इसी कारण इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का तो चुनाव जीत लिया लेकिन पार्टी ने सक्रियता को देखते हुए दोबारा पार्टी के सिंबल से उतारा जहां पर दोबारा यह पार्षद के चुनाव जीत ली और उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने इन्हें मेयर का प्रत्याशी भी बना दिया लेकिन पार्टी की बगावती  प्रत्याशी को देखते हुए इन्हें वहां पर हार का सामना करना पड़ा लेकिन लगातार लोगों के समर्थन पर और लोगों का स्नेह मिलने के चलते भाजपा पार्टी इन पर विधायक के चुनाव का भरोसा नहीं जताई जिसके चलते ज्योति विनय दिक्षित सैकड़ो समर्थनों के साथ पार्टी के प्राथमिक सदस्य से ही इस्तीफा दे दिया।

ज्योति विनायक क्षेत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और भाजपा के कद्दावर नेता संजय पाठक के करीबी माने जाते हैं क्योंकि दोनों ही बड़े नेताओं के साथ उठना बैठना और अपनापन देखने को मिलता था लेकिन इस तरह से पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देना कहीं ना कहीं दोनों नेताओं के भी यहां पर चलती नजर नहीं आ रही है।