मेरठ सीट से अरुण गोविल की जीत
सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा की हुई हार
मेरठ, उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट मेरठ का रिजल्ट जारी हो गया है. मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर अरुण गोविल ने सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा को हराया है. बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल ने 10 हजार से अधिक वोटों से सुनीता वर्मा को हराया है.
मेरठ से जीत हासिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि यहां की जनता का यहां के वोटर्स का सभी भाई बहनों का धन्यवाद. बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुझ पर भरोसा रखा और मुझे जिम्मेदारी इसके लिए उनका आभार. मेरठ के लिए बहुत कुछ सोचा है, मेरठ का हूं, मेरठ का था और मेरठ का रहुंगा.
मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपने तीन बार के मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया था.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड