शहडोल में नकाबपोश चोरों की कलाकारी
हर दिन चटकाए जा रहे ताले, जनता हुई त्रस्त
CURATED BY – Mohmmad Muneer | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल संभाग मुख्यालय का पांडवनगर जहां शत-प्रतिशत शासकीय अफसर निवासरत है जिनके जिम्मे जनता की जान-माल की हिफाज़त करना है उनकी ही कालोनी में हर दिन सेंधमारी हो रही है अब तो चोर उचक्कों को भी पता चल गया है आलाअफसरान रील बनाने में व्यस्त हैं, अब हाथ साफ करने में कोई जोखिम नहीं। बीते दिनों कल्याणपुर में एक मकान में हाथ साफ करने वाले चोरों ने घर मालिकों में बच्चों महिलाओं इत्यादि को बंधक बनाकर लूट-पाट करते हुए सीसीटीवी फुटेज में तो नज़र आए लेकिन आज तक नकाबपोश बदमाश पुलिस डायरी में अज्ञात है वहीं पांडवनगर सरस्वती स्कूल से सटे हुए मार्ग पर से चोरों डकैतो की फौज का सैकड़ों वारदात के बावजूद बेधड़क आना जाना जारी है वहीं इनकी चोरियों की दिन-ब-दिन बढ़ती वारदात के अनुसार यद्यपि इसी तर्ज़ पर चोरियों जारी रही तो कहना मुश्किल होगा जिला मुख्यालय का कोई सीनियर सिटीजन, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है आधुनिक हथियार से लैश बदमाश लगातार गच्चा देकर भाग रहे है, और जिले की नाकामियों पर पर्दा दारी करने वाली पुलिस अगली घटना के इंतजार में हैं जबकि मामले में बीट प्रभारी से लेकर जिम्मेदार अफसरों देर रात की बंद पैट्रोलिंग की नब्ज़ टटोलनी चाहिए।
जनवरी की शुरुआत में हुई वारदात....
जनवरी की शुरुआत से ही कबाड़ी और भू-माफिया की सांठ-गांठ में एक कलमकार की आवाज़ दबाने के प्रयास में एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने पत्रकार मोहम्मद मुनीर की हत्या करने के उद्देश्य से टार्च, लाठी, राड़ से लैश होकर हमला कर दिया गनीमत इस बात की रही की वो किसी तरह बच गए जिसका आज दिनांक तक माइक वन के कुशल दिशानिर्देश के बावजूद कोतवाली पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं जनवरी में ही ओमकार साकेत निवासी पांडव नगर ने भी खुले हुए घर से चोरी गई सामाग्री के संबंध में थाना कोतवाली में शिकायत कर बताया है कि कार्यालय घर में ताला बंद करके चला गया था शाम 4:15 बजे श्री पाण्डेयजी (पूर्व में बगल में रहते थे) द्वारा मुझसे मिलने के लिये पुलसे तब घर आकर घर का दरवाजा अपने चावी से खोला अंदर तो सारे सामान, कपडे बिखरे पड़े थे आलमारी खुली थी। और पीछे का दरवाजा खुला था आतमारी के अंदर रखा सोने का प्रेसलेट (1) तोला) अंगूठी- (4ग्राम) अंदर रखा नगद राशि रु. 9000/- गायब था।
रविवार की हुई घटना पर प्रकाश....
कोतवाली थाना क्षेत्र के ही पांडवनगर में स्थित एक प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार सुबह जब प्रोफेसर अपने घर पहुंचे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर में रखे सोने और चांदी के जेवरात व नगदी भी नहीं थे मिली जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप तिवारी शंभूनाथ शुक्ला में पदस्थ हैं। वह शनिवार शाम अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था। अज्ञात चोर शनिवार रात को घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए।
लगातार बढ़ती चोरी की वारदात....
सोमवार बुढार थाना क्षेत्र के बुढार धनपुरी मार्ग पर स्थित न्यू डिजिटल मॉल में बीते रात्रि एक अज्ञात चोर कंबल ओढ़कर मॉल पहुचा। मॉल में लगे सटर पर काली पन्नी का एक आड़ बनाया, जिसके बाद डुप्लीकेट चाबी से मॉल में लागे लॉक को खोलकर मॉल के अंदर प्रवेश कर सीधे कैश काउंटर पहुंचा जहा का लॉक तोड़कर काउंटर में रखे 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया। इसी तरह बीते दिनों कल्याणपुर में 8 चोरों के गिरोह ने घर का गेट तोड़कर मारपीट कर लाखों की नगदी और जेवर लूट लिए थे. शहर में चोरी की इतनी वारदात होने के बावजूद पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज के खंगालने पर हाथ खाली ही है नागरिकों की मानें तो पुलिस की मिली छूट उक्त सभी घटनाक्रम की बड़ी वजह है।
कौन है नकाबपोश बदमाश गैंग....
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में ऐसे कई टुच्चे है जिनके पास कोई रोजी, रोजगार है नहीं लेकिन इन्होंने शौक करोड़पतियों वाले पाल कर रखे हुए हैं, यह शराब से लेकर स्मैक तक की तस्करी तो करने में माहिर तो हैं ही। लेकिन ताले चटकाने वाली परम्परा गुरु भाई के इशारे पर जारी रखें हुए हैं इनके पास मंहगे मंहगे मोबाइल आधुनिक गैजेट्स ब्रांडेड कपड़े, स्मार्ट वॉच, नाइक कैप्स, जार्डन कंपनी के शूज़ और तो शराब सबाब कबाब अलग से जाने कैसे अब यह सब जिले की पुलिस फौज और संबंधित बीट प्रभारी को भी नहीं दिख रहा है समझ से परे है। ऐसे लोगो को बाकायदा चिन्हित कर पतासाजी करनी चाहिए, अमूमन आधुनिक युग में सभी चोर उचक्कों ने बेब सीरीज देख देखकर पुलिस जांच को कैसे उलझाए रखना है बाखूबी पता है लेकिन कहावत है चोर के दिन थोर के।। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अफसरों को जनता की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने वाले लोगो पर अब तक शिकंजा कसने की तैयारी करते हैं।