Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार राजगढ़ 5 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की आम सभा राजगढ़ सोसाइटी मैदान में होगी जहां लाखों की तादाद में जनता ग्रामीण किसान भागीदारी सुनिश्चित करेगी श्रीमती प्रियंका गांधी को  झेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान होने के कारण आम सभा स्थल पर प्रशासन द्वारा  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश एसपीजी  के प्राप्त हुए आम सभा स्थल पार्किंग स्थल हेलीपैड स्थल का जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें निम्न अनुसार व्यवस्था बनाई गई विवरण अनुसार गेट नंबर 1 मंच के पास जाने के लिए प्रवेश द्वार होगा उसके लिए अंदर जाने वाले व्यक्ति का  वी वी आई पी पास प्रवेश के लिए रहेगा जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सूचीबद्ध होगा इसी प्रकार गेट नंबर 2 से मंच स्थल के पास लाइन अप के लिए निर्धारित पास जारी किए गए हैं जिसके लिए निर्धारित गेट से लोग प्रवेश कर सकेंगे इसी गेट नंबर 2 से सामान्य व्यक्ति का प्रवेश निर्धारित किया गया है गेट नंबर 3 मेला मैदान के सामने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया के पास पात्र  वाले प्रवेश कर सकेंगे वहीं   इसी गेट से नृत्य दल का भी प्रवेश रहेगा गेट नंबर 4 से सभी सामान्य लोग आमसभा के लिए प्रवेश कर सकेंगे इसी प्रकार वाहनों के पार्किंग के लिए चारों ओर व्यवस्था बनाई गई है जिसमें कुक्षी पर रोड पर झाबुआ थांदला पेटलावद तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग रहेगी  राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मेला मैदान में पार्किंग व्यवस्था की गई है जहां बस चार पहिया वाहन दो पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है वही    तिरला  पारा रोड पर भी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है आज आमसभा स्थल हेलीपैड स्थल पार्किंग स्थल का मुआयना मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  मध्य प्रदेश कांग्रेस सह  प्रभारी कुलदीप इंदौरा जिला प्रभारी निर्मल मेहता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार विधायक प्रताप ग्रेवाल विशाल पटेल मुजीब कुरैशी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी अमन बजाज कुलदीप बुंदेला बालमुकुंद सिंह गौतम राजेश चौधरी मीडिया प्रभारी पियूष बबेले  द्वारा  किया गया