CURATED BY – GANESH VAISHNAV | CITYCHIEFNEWS

नारायणपुर / दंतेवाड़ा, दिनांक 10 दिसंबर 2024 को जिला नारायणपुर  के सीमावर्ती क्षेत्र दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में  माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर   सर्चिंग अभियान पर संयुक्त  DRG नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, सीआरपीएफ एवं STF की संयुक्त पार्टी गई थी।

सर्चिंग के दौरान दिनांक 12.12.2024 के सुबह 3 बजे से लगातार  डीआरजी,एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई ।  

सर्चिंग में अब तक दो महिला माओवादि सहित कुल 07 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद l सभी इंद्रावती क्षेत्र के माओवादी होने की संभावना है। पहचान करवाई शेष है।

नक्सलियों के कब्ज़े से हथियार सहित भरी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद।

मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित। सर्च अभियान जारी।

विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस बल तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बल द्वारा विगत दिनों में बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप in the पिछले एक साल में (13 December 2023 to 12 December 2024)  में अब तक बस्तर संभाग के अंतर्गत हुई विभिन्न मुठभेड़ो के दौरान अब तक कुल 217 माओवादियों के शव बरामद की गई

इसी प्रकार सिर्फ अबूझमाड़ में जहां नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर जिले का क्षेत्र पड़ता है,1 साल में 130 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके है। सिर्फ नारायणपुर जिले में पिछले 1 साल में 56 नक्सली मारे जा चुके है। ये आंकड़े अबूझमाड़ में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों के प्रहार और सफलता को दर्शाता है।