शहडोल में नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन
युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
शहडोल। मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सत्यम कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज, शहडोल में नशामुक्ति अभियान का प्रभावी एवं जागरूकता-उन्मुख आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय सौंदिया, जिला खेल प्रशिक्षण अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, श्री प्रमोद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय लाठी संघ के सचिव श्री अंकित गुप्ता (इंजीनियर एवं समाजसेवी) सहित पुलिस विभाग, कोतवाली थाना सोहागपुर से एएसआई श्री भानचंद चौधरी, प्रधान आरक्षक श्री निखिल श्रीवास्तव एवं प्रधान आरक्षक श्री पंकज प्यासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले गंभीर शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने युवाओं को यह भी अवगत कराया कि शिक्षा, जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से नशे जैसी सामाजिक बुराई का उन्मूलन संभव है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से सदैव दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
कार्यक्रम में विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीश गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. नम्रता पटेल, प्रोफेसर राजकिशोर दुबे, प्रोफेसर मनीष गुप्ता, उमेश सौंदिया, प्रियंका तिवारी, प्रियंका लोधी, हेमंत राठौर, हर्षित मिश्रा, दीपक कोल, विधिक सलाहकार विजय गुप्ता सहित अन्य स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं ने जोश एवं उत्साह के साथ “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” का संदेश देते हुए एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड