CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सुखद संयोग है कि २२ जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थिति के बाद श्री राम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने विश्व हिंदू परिषद के चार सदस्यीय शिष्टमंडल आचार्य कमल किशोर,शिव कुमार शर्मा, रमेशचंद्र और अनुज शर्मा एडवोकेट के हाथों योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण के पास ट्रस्ट महासचिव चंपत राय की ओर से आभार पत्र, प्रसाद, चांदी की राम मंदिर प्रतिकृति और नेपाल से आई शालिग्राम शिला (जिसमें से से भगवान राम की प्रतिमा को आकार दिया गया) का एक पवित्र टुकड़ा भी भेजा है! योगी भारत भूषण ने मोक्षायतन  योग संस्थान मुख्यालय पर शिष्टमंडल का रामदूत के रूप में स्वागत किया और प्रसाद व नेपाल से राम विग्रह निर्माण हेतु आई शालिग्राम शिला खंड को बड़ी श्रद्धा से मस्तक झुका कर स्वीकार किया। आज साधकसंघ सचिव एन के शर्मा के आचार्यत्व और डा अशोक गुप्ता दंपती के यजमानत्व में संपन्न हुए प्रात:कालीन विशेष यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सभी साधक साधिकाओं ने योगाचार्य अनीता शर्मा व सुमन्युसेठ की व्यवस्था में पंक्तिबद्ध होकर इस पवित्र प्रभु रामविग्रह शिलाअंश का दर्शन और स्पर्श करने का गौरव प्राप्त किया तो संस्थान प्रांगण जयश्री राम की घोष से गूंज उठा। योग गुरु पदमश्री स्वामी भारत भूषण ने बताया कि राममंदिर के भगवान राम विग्रह के अंश इस शिलाखंड को प्रभुराम की ओर से प्राप्त आशीर्वाद के रूप में पूजास्थल में विराजमान करके हृदय में स्थान दिया है।