आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू) जिला रीवा प्रकाशनार्थ
आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया समूचे प्रदेश में प्रदर्शन
रीवा, आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू) द्वारा मानदेय में बढ़ोत्तरी, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ग्रेजुयटी लागू करने, भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने, छुट्टी, प्रमोशन एवं समान सेवा शर्ते लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कलेक्टर कार्यालय पर यूनियन द्वारा पुरे प्रदेश में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौपा गया। संगठन द्वारा सौपे गये ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ग्रेड-3 व सहायिका को ग्रेड-4 का नियमित कर्मचारी बनाने, श्रमा सम्मेलन की सिफारिश को लागू करते हुए कार्यकर्ताओं को 41 हजार एवं सहायिकाओं को 35 हजार वेतन देने, रिटायरमेन्ट पर पेंशन की व्यवस्था लागू करने, आंगनवाड़ी केन्द्रों को नर्सरी स्कूल में बदलने, पोषण ट्रेक्टर एक्ट के नाम पर कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन काम कराने के लिए परेशान न करने, उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कर्मियों के मानदेय में की गई कटौती का तत्काल एरियर सहित भुगतान करने, श्रम संहिताओं को निरस्त करने केन्द्रों के किराया को बढ़ी हुई दर पर भुगतान करने, टेकहोम राशन पर हितग्राही की ओटीप व्यवस्था को समाप्त करने, अन्य विभागों का कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से न कराने ग्रीष्मकालीन अवकाश देने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रदर्शन के दौरान जिन भर से बड़ी संख्या में उपस्थित आंगनवाड़ी कर्मियों के बीच बोलते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव किशोरी वर्मा ने कहा कि लगातार महिलाओं और बच्चों की देखभाल का जिम्म उठा रहे आंगनवाड़ी कर्मियों के साथ देश और प्रदेश की सरकार सौतेला व्यवहार कर रही उनके वजट में न तो किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी की जा रही है और न ही न्यूनतम वेतन पेंशन व सामाजिक सुरक्षा के लाभ दिये जा रहे हैं इसके साथ ही यूनियन बनाने व संघ करने का अधिकार भी सरकार नीति बनाकर छीन रही है। वर्षों से काम करने के वावज अभी तक कर्मचारी नहीं माना गया और न ही इसे योजना से हटाकर स्थाई कार्यक्रम बना गया। उन्होने सरकार से तत्काल कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई।
आन्दोलन में सीटू जिलाध्यक्ष गिरिजेश सिंह सेंगर, सौरभ मिश्रा, यूनियन महासचिव रामवती सिंह, सुनीता मि मालती रावत, मिथलेश शुक्ला, ममता अग्निहोत्री, संगीता मिश्रा, रजिया खांन, श्यामा प प्रभा सोनी, संध्या पाण्डेय, उषा मिश्रा, नीलू विश्वकर्मा, प्रमिला चतुर्वेदी, प्रवीण सिंह, प्रनि सिंह, शकुन्तला तिवारी, ममता मिश्रा, अंजू सिंह, शशिकला चतुर्वेदी, उत्तरा मिश्रा सहित संख्या में आंगनवाड़ी कर्मी उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड