कोरियन रीमेक में चमकेगा अंगद बेदी का करियर!
बड़े बजट में बनेगा शो, जानें कौन है हीरोइन?
मुंबई, एक्टर अंगद अंगद बेदी अपनी मॉडलिंग स्किल्स के साथ एक्टिंग में भी किंग हैं. अंगद ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. अब अंगद बेदी जल्द ही कोरियन ड्रामा ‘अ लीगल अफेयर’ के हिंदी रीमेक शो में नजर आने वाले हैं.
अंगद के साथ एक्ट्रेस बरखा सिंह भी नजर आएंगी. अंगद बेदी के फैन्स को बेहतरीन परफार्मेंस की उम्मीदें लग गई हैं. अंगद का अगला प्रोजेक्टस ‘अलीगल अफेयर’ एक लीगल ड्रामा है जिसमें इंटरनेट सनसनी बरखा सिंह भी हैं. यह शो जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित है और सबसे लोकप्रिय के-ड्रामा में से एक सस्पिसियस पार्टनर का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. यह शो पहले ही दिल्ली और मुंबई में बड़े पैमाने पर शूट किया जा चुका है. साथ ही इसे इस साल के अंत में रिलीज कर दिया जाएगा.
भारत में भी खूब हिट है कोरियन ड्रामा
कोरियाई नाटक को भारत में एक विशाल दर्शक वर्ग मिला है और इसे भी एक ऑफिशियल रीमेक होने के नाते पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है. इस मौके पर अंगद ने कहा कि ‘अ लीगल अफेयर’ एक लीगल ड्रामा है जो एक वकील और उसके सहयोगी और उनके अफेयर पर आधारित है. यह एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, एक ऐसा जॉनर जिसमें मैंने पहले काम नहीं किया है.
मैंने पहले एक वकील की भूमिका निभाई थी लेकिन वह पूरी तरह से एक अलग किरदार है. जो एक वास्तविक जीवन पर आधारित थी. साथ ही यह शो के-ड्रामा, सस्पिसियस पार्टनर का ऑफिशियल रीमेक है, जो पहले से ही इतना सफल शो है. यह एक तरह से पेचीदा है क्योंकि कोरियाई एडिशन पहले से ही हिट था, इसलिए लोगों की हाई उम्मीदें है.
रॉम कॉम रहेगा शो
यह अभिनेताओं और निर्माताओं पर निर्भर है कि वे शो में और क्या ला सकते हैं. यह शो एक रोम-कॉम है जिसका निर्देशन करण दर्रा कर रहे हैं. बरखा सिंह और अंगद बेदी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. सीरीज के सभी एपिसोड को जियो सिनेमा ऐप या माय जियो ऐप पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा. रिलीज़ की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है. अब इस सीरीज से अंगद बेदी की किस्मत चमक सकती है. अगर शो के ड्रामा की तरह ही पॉपुलर हुआ तो अंगद की स्टार्डम में चार चांद जरूर लग जाएंगे. अंगद बेदी बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति हैं.