CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, विंध्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस सतना के चेयरमैन श्री सुनील सेनानी जी की सकारात्मक सोच के परिणामस्वरूप सतना शहर में पहली बार डॉक्टर्स डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना के सभी डॉक्टर्स का भव्य सामूहिक अभिनंदन किया। गया।
 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना के अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल ने बताया कि सतना में विट्स जैसी किसी बड़ी संस्था द्वारा डॉक्टर्स का सम्मान करना समाज में एक मील का पत्थर साबित होगा और ऐसे आयोजन समाज एवम डॉक्टर्स में आपसी सामंजस्य स्थापित करेगा।
विट्स के चेयरमैन श्री सुनील सेनानी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सतना के डॉक्टर्स द्वारा किए गए योगदान की सराहना की साथ ही कहा सतना के डॉक्टर्स किसी भी प्रकार से बड़े शहरों से कम नहीं है।
 समारोह के विशिष्ठ अतिथि रीवा के वरिष्ठ डॉक्टर माननीय एच पी सिंह  ने जीवन में पानी की महत्ता पर जानकारी दी और कहा कि बिना प्यास लगे पानी सदा पीते रहना चाहिए।
सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि रीवा माननीय डॉ ज्योति सिंह जी ने अपने उद्बोधन में मोबाइल फोन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवम आईएमए सतना  व विट्स के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन की तारीफ की।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवम राष्ट्र गीत से हुई। विट्स के स्टूडेंट्स द्वारा सामूहिक मनमोहक डांस किया गया।आईएमए की ओर से डॉ मनीष अग्रवाल ने गायन प्रस्तुत किया।
आज के सम्मान समारोह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शीर्ष डॉ लालता प्रसाद खरे, डॉ के एन नायक, डॉ एस बी चमाडिया, डॉ बी एल यादव, डॉ एस के जैन, डॉ जी सी चतुर्वेदी, डॉ भारत वोरा, डॉ सी एस झा के किए गए योगदान को याद किया गया साथ ही परिजनों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इसी सम्मान श्रृंखला में डॉ राजेश जैन एवम आईएमए के सभी पास्ट प्रेसिडेंट डॉ डी के सिंह,डॉ माणिक गुप्ता, डॉ एन डी मंघनानी, डॉ ए के अग्रवाल, डॉ डी के तिवारी, डॉ एच के  बावा, डॉ आशीष जैन, डॉ एस के माहेश्वरी , डॉ आशीष जैन, डॉ वी के गांधी, डॉ सुनील अग्रवाल, डा रजनीश जैसवाल, डॉ राकेश जैन, डॉ पी के श्रीवास्तव,एवम डॉ नवीन कालरा को स्मृति चिन्ह एवम साल देकर सम्मानित किया गया।समारोह जा संचालन संजना जी, डॉ सारिका कालरा एवम डॉ विजेता राजपूत ने व्यवस्थित रूप से किया।
अंत में आईएमए प्रेसिडेंट डॉ राकेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही डॉ आलोक खन्ना, डॉ विपिन दुबे , डॉ ललित गुप्ता,श्री पंकज शर्मा ,श्री प्रमोद पांडे ,श्रीमती निवेदिता मिश्रा के साथ साथ सभी आईएमए मेंबर्स एवम विट्स के सभी स्टाफ को सफल आयाजन हेतु आभार व्यक्त किया।