CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, अमर ज्योति के सक्रिय सदस्य उमेश लोहिया जी के निवास पर अमर ज्योति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें गत दिनों आयोजित नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की गई।जिसमे अगली बार से नेत्रदाता एवं देहदान परिजनों का सम्मान समारोह अलग अलग करने का निर्णय लिया गया। साथ में अमर ज्योति द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। जिसमे प्रमुख रूप से तहसील स्तर पर नेत्रदान जागरूकता कार्यशालाये आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में मार्गदर्शक योगेश ताम्रकार, संयोजक मनोहर डिगवानी, कमल पुरस्वानी, मनोज अरोरा, हरिओम गुप्ता, मनमोहन माहेश्वरी, विभाष बनर्जी, सुधीर जैन,ललित खुराना, दिलीप सोनी, प्रदीप अरोरा, विपुल हांडा, संजय वाधवानी, अनिल मोटवानी, जेठानंद वाधवानी, घनश्याम मँघरानी, श्यामलाल गुप्ता श्यामू, मनोज वलेजा, विनोद गेलानी, अनिल झुलवानी, नीलांबर झा, दीपक वाधवानी, रूपेश वलेचा, तरुण ठक्कर, भरत आहूजा,पंकज आहूजा, श्रीमती मंजूषा शाह दिनेश अग्रवाल,अशोक ताम्रकार, सुशील गुप्ता, मनोहर आरतानी एवं उमेश लोहिया सपरिवार उपस्थित रहे।