अतिक्रमण के चपेट में आया अमानगंज नेशनल हाईवे
इसकी शुध लेने वाला कोई नहीं अधिकारी बना मूर्ख दर्शक
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद में इस समय अतिक्रमण की चपेट में देखा जा रहा है लोगों को जहां पर भी खाली जगह पड़ी मिली वहां अपना निवास बखूबी बना लेते हैं अमानगंज एक भारी जनसंख्या और आसपास से बहुमूल्य क्षेत्र भी ऐसे हैं जो अमानगंज से ही लगे हुए हैं लेकिन अगर अमानगंज मैं भरी अतिक्रमण होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अमानगंज से लगे हुए बहुमूल्य क्षेत्र ग्राम जो अमानगंज मैं ही अपना मार्केट करते हैं लेकिन अमानगंज में तो ऐसी भार भार्रे शाही चाल चली है जो प्रशासन भी उसके आगे झुका हुआ है
भाजपा सरकार ने भले ही अतिक्रमण कार्यों पर बुलडोजर चलाने की बात कही हो परंतु अमानगंज में तो प्रशासन की नाक के नीचे ही लोगों ने अपना कब्जा बनाए रखे हैं एक ऐसा ही मामला नगर परिषद में देखने को मिल रहा है जहां पर नेशनल हाईवे विद्युत विभाग के सामने अपनी दबंगई से बखूबी अतिक्रमण कर बैठे हैं इनको ना प्रशासन का डर है और ना ही किसी अधिकारी का ऐसा नहीं है कि इन पर किसी की नजर नहीं पड़ती है यहां से लगभग तहसील भी ज्यादा दूर नहीं है परंतु स्वराज विभाग के अधिकारी भी अपना पल्ला झाड़ने हुए नजर आ रहे हैं जब इसकी जानकारी विद्युत विभाग के कर्मचारियों से ली गई तो विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह जानकारी हम लोगों ने लिखित में नगर परिषद को दी है परंतु आज तक कार्रवाई नहीं हुई है।
इसमें तो यह लग रहा है कि अतिक्रमण कार्यों के हौसले बुलंद है या फिर अधिकारियों के इसकी परवाह नहीं है कि हमारे पास आवेदन आया या नहीं जब इसकी जानकारी नगर परिषद सीएमओ से ली गई तो उन्होंने गोल-गोल जवाब देते हुए बताया कि हां विद्युत विभाग में आवेदन तो दिया है परंतु अभी कार्यवाही नहीं हुई है जब हमारे संवाददाता ने इसकी जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ से मांगी गई तो उन्होंने बताया कि कार्यवाही की जाएगी।
परंतु सवाल यह है की कारवाई कब होगी
सवाल तो यह है कि कार्रवाई होगी या फिर अतिक्रमण कार्यों के हौसले बुलंद रहेंगे क्या अधिकारी अतिक्रमणकारियों के आगे नान मस्तक है या फिर अतिक्रमणकारियों को अधिकारियों का डर है यह तो अतिक्रमण हटाने पर ही जनता समझ जाएगी की इसमें कोई दूर कर नहीं है अमानगंज नगर के लोगों ने समाचार पत्रों के मध्य से माननीय कलेक्टर महोदय से अपील की है कि नगर अमानगंज में अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही कब होगी।