देवबंद के मोहल्ला छिम्पीवाडे की गली में बनाई जा रही सड़क को ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप नहीं बनाने का लगाया आरोप
जांच कराए जाने की मांग की गयी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद | सहारनपुर, प्रमोद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने देवबंद के मोहल्ला छिम्पीवाडे की गली में बनाई जा रही सड़क ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और एसडीएम से सडक की जांच कराए जाने की मांग की है। प्रमोद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि बीते करीब 12-13 दिन पूर्व ठेकेदार भीम द्वारा मौहल्ला छिम्पीवाडा देवबंद में शराफत की आटा चक्की से लेकर तन्नू पतंग वाले की दुकान तक इंटरलाकिंग सडक जो ठीक-ठाक अवस्था में थी, को तोडकर डाल दी गई। इस सडक पर दिनांक 16 मार्च 2024 को एक साइड पूरब की ओर की नाली अधूरी बनाई गई। प्रमोद गुप्ता ने बताया कि 10-11 दिनों से सभी के घरो का रोजमर्रा का समस्त पानी उनके मुख्य दरवाजे के सामने मर रहा है। जिससे उनके मकान को नुकसान पहुंच रहा है। गुप्ता ने बताया कि 17 मार्च 2024 को उक्त ठेकेदार द्वारा अधूरी सडक तन्नू पतंग वाले से लेकर तौहीद पहलवान के मकान तक ही बनाई गई। शेष दक्षिण की साइड की सडक बिना बनी टूटी-फूटी पडी हुई है। प्रमोद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जब उनके द्वारा ठेकेदार को उक्त सडक मय मैटेरियल मानक के अनुरूप बनाने के लिए कहा गया तो उसके कर्मचारीगण उनके साथ बदतमीजी पर उतर आए और कहने लगे कि हम तो सडक ऐसी ही बनाएंगे तुम से जो होता है वह कर लो।प्रमोद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने जिलाधिकारी सहारनपुर डा.दिनेश चंद्र और एसडीएम देवबंद अंकुर वर्मा एवं उच्चाधिकारियों से उक्त सडक की जांच कराए जाने की मांग की है। उधर उक्त गली की आधी सडक करीब 12-13 दिनों से टूटी पडी है। जिससे जहां गली वासियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है वही आम जनता को भी यहां से गुजरने में दिक्कत हो रही है। टूटी पडी सडक पर जगह-जगह नाली का गंदा पानी बह रहा है। जिससे लोगो में रोष व्याप्त है। लोगो ने उक्त सडक को जल्द से जल्द मानक के अनुरूप बनाए जाने की मांग की है।