कटनी में आयोजित हुआ अखिल भारतीय युवक युवती परिचय विवाह तीन दिवसीय सम्मेलन
गहोई वैश्य समाज द्वारा कराया जा रहा है आयोजन
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, गहोई वैश्य समाज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय युवक युवती परिचय विवाह तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन गहोई वैश्य समाज द्वारा कराया जा रहा है,जिसमे जिले के अलावा समूचे प्रदेश व छतीसगढ़ से भी युवक युवतिया वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा व मुड़वारा विधायक सन्दीप जायसवाल, विजयराघवग विधायक पूर्व मंत्री संजय पाठक ,कटनी नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी इस कार्यक्रम में होंगी शामिल।
गहोई वैश्य समाज द्वारा आज पत्रकार वार्ता आहूत कर आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करी, जिसमे बताया गया कि पूरा कार्यक्रम निःशुल्क है और युवक युवतियों के परिचय के बाद तय जोड़ो को शादी के पारिवारिक उपहार भी समाज के द्वारा दिया जावेगा।