सभी नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक बनें, अपने आसपास स्वच्छता रखें-विधायक
देश को स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लें-जिला पंचायत अध्यक्ष
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े का शुभारंभ मंगलवार को स्थानीय गांधी हॉल में गरीमामय कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरूण भीमावद मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराजसिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधायक भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित हैं। विकसित राष्ट्र बनाने में स्वच्छता भी एक अहम कारक है। हम सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना होगा। अपने आसपास गंदगी नहीं होने दें, स्वच्छता रखें और अन्य लोगों को भी गंदगी नहीं करने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होने सभी से आह्वान किया कि स्वच्छता के प्रति गंभीरता रखें। इस दौरान कैंसर के बढ़ते रोगियों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्लास्टिक से भी कैंसर रोग होता है, हमें प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की ओर आगे बढऩा चाहिए। प्लॉस्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए आम नागरिक चिंता करें। गांवों एवं शहरों में जागरूकता के लिए संगोष्ठियां करें। महिला एवं बच्चों को प्लास्टिक के कारण होने वाले नुकसानों से अवगत कराएं। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने की भी अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष सिसोदिया ने कहा कि सभी नागरिक एवं शासकीय सेवक अपने आसपास स्वच्छता रखें, देश को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लें। सभी नगारिक स्वच्छता के लिए संकल्पित बनें, इससे प्रदेश एवं देश स्वच्छ बनेगा, लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लालसिंह जसवंतसिंह ग्राम भिलवाडिय़ा, दिलीपसिंह सीताराम ग्राम लोहरवास, राधाकिशन नगजीराम ग्राम पलसावदसोन, देवकरण जयराम ग्राम बिकलाखेड़ी, रामप्रसाद नारायण ग्राम चौंसलाकुलमी तथा नगरीय क्षेत्र के सुनील पुरी गोस्वामी, मुन्नालाल, बृजेश प्रजापति, ओमप्रकाश गोस्वामी, सुरेश जाटव को प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक स्वरूप चाबी भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि पखवाड़े के दौरान जनपद पंचायत शाजापुर के 34, मो बड़ोदिया के 138, शुजालपुर के 09 एवं कालापीपल के 17 इस प्रकार कुल 198 आवास गृहों में गृह प्रवेश करवाया जा रहा है। साथ ही जिले के 2644 प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लिए सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त हस्तांतरित भी की गई है।