पटना, बिहार के मौसम में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश वाले दिन अब खत्म हो गए हैं. अब तापमान में वृद्धि और हीट वेव चलने की स्थिति बन रही है. इसकी शुरुआत 08 मई से ही हो गई. इस दिन गया का अधिकतम तापमान 40.2°C दर्ज किया गया. इसके अलावा पटना सहित कई जिलों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी देखने को मिली. हालांकि, सुबह के समय मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर में मध्यम वर्षा के साथ गरज चमक देखने को मिली. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही थी. इसके बाद दिनभर मौसम शुष्क बना रहा है. धूप खिली रही है और हल्की गर्मी महसूस होती रही.

शाम होते ही कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल और जहानाबाद जिलों कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज तक मौसम न्यूट्रल ही बना रहेगा. धूप और गर्मी बनी रहेगी, लेकिन कल यानी 10 मई से हीट वेव और हॉट डे जैसी स्थिति देखने को मिलेगी. तापमान में दस डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है. फिलहाल, आज सुबह से ही तेज धूप अधिकांश जिलों में देखने को मिल रही है.

बदल रहा है हवा का रुख

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार की मानें तो अब हवा का रुख बदलना शुरू हो चुका है. पूर्वा की जगह अब राज्य में पछुआ हवा दस्तक दे रही है. नतीजन, ओडिशा क्षेत्र में मौजूद प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होने के कारण गर्म एवं शुष्क पछुआ हवा बिहार में आ रही है. इसे वजह से अब बिहार का मौसम अगले कुछ दिनों तक गर्म एवं शुष्क बना रहेगा. इसलिए दिन के तापमान में अच्छी- खासी बढ़ोतरी होगी. राज्य के कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है, विशेषकर उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य, दक्षिण बिहार के जिलों में इसका प्रभाव अधिक तेज हो सकता है. 10 मई से 14-16 मई तक राज्य के अनेक स्थानों में अधिकतम तापमान 40°C या उससे अधिक रहने की संभावना है.

गर्म मौसम से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले

16 मई तक लू और हीट वेव से सबसे अधिक प्रभावित जिले उत्तर-पश्चिमी यानी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, दक्षिण-पश्चिम बिहार यानी बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, और अरवल के नगर निकाय क्षेत्र हैं. हीट वेव और हॉट डे का भयंकर कहर देखने को मिलने की संभावना है. अगला एक सप्ताह मौसम के लिहाज से बेहद खास है. इस मौसमी बदलाव सबसे कम प्रभाव वाले जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज