अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
मेधावी छात्र और NCC कैडेट हुए सम्मानित
रतलाम (ताल), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ताल स्थित राधा मंगल रिसोर्ट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी मालवा प्रांत अध्यक्ष डॉ. सौरभ पारेस ने कहा कि वर्ष 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सबसे पहले धारा 370 हटाने की मांग उठाई थी। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों में श्री हरसुखराम जी (रामद्वारा, ताल), डॉ. सौरभ पारेस (मालवा प्रांत अध्यक्ष, एबीवीपी), डॉ. समर्थ पाटीदार (जीएस हॉस्पिटल, ताल), सुश्री शिवानी पाटीदार (नगर अध्यक्ष) तथा विकास चौहान (नगर मंत्री) उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभाग संगठन मंत्री श्री विनोद सिरोही, रतलाम जिला प्रमुख श्री विश्वराज सिंह सिसोदिया एवं रतलाम जिला संयोजक श्री अरुण जाट की भी विशेष उपस्थिति रही।
सम्मान समारोह में एनसीसी में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कैडेट्स तथा विभिन्न परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर के पत्रकारों का भी रूपटा पहनाकर एवं शील्ड भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित पत्रकारों में दीपक सोनी, धर्मेन्द्र भट्ट, जितेन्द्र व्यास, मनोज शर्मा एवं दिलीप प्रजापत शामिल रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एबीवीपी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड