Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, अमानगंज नगर के मां ज्वाला देवी मन्दिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामायण का आयोजन किया गया है विदित हो कि विगत कई वर्षों से प्रति मंगलवार को मंदिर में श्री रामचरित मानस पाठ चलता है और रामायण के समापन होने पर प्रतिवर्ष अखंड रामायण पाठ का आयोजन होता है इसी क्रम में दिनांक 25 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ की बैठकी एवं आज दिनाँक 26 अप्रेल दिन बुधवार को हवन यज्ञ के बाद विशाल कन्या भोज भंडारे का आयोजन होने जा रहा है। मंदिर समिति ने समस्त नगर वासियों से अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करें।