मर्डर के बाद गोपाल खेमका के घर के पास पकड़ाया एक संदिग्ध
शूटर की अब भी तलाश; आरा, वैशाली में दबिश
बिहार की राजधानी पटना में मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद से शूटर को पकड़ने में पुलिस अब तक नाकाम है। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। दरअसल इस संदिग्ध को कारोबारी के घर के बाहर से ही पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, देर रात गोपाल खेमका के गांधी मैदान के पास स्थित घर के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इस संदिग्ध को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उसका नाम रोशन कुमार है। यह भी दावा किया जा रहा है कि रोशन पटना के ही पुनपुन का रहने वाला है। हालांकि, इस संदिग्ध के बारे में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस संदिग्ध से पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।
बिहार के दो जिलों में दबिश
गोपाल खेमका की हत्या के पीछे जमीन विवाद या कारोबा
After the murder of famous businessman Gopal Khemka in Bihar's capital Patna, the police have so far failed to catch the shooter. Meanwhile, the police have caught a suspect. Actually this suspect has been caught from outside the businessman's house. According to the information, a suspect has been detained late night near Gopal Khemka's house near Gandhi Maidan. At present the police is interrogating him.
Some media reports are claiming that the suspect's name is Roshan Kumar. It is also being claimed that Roshan is a resident of Punpun in Patna. However, no official information has been given by the police about this suspect yet. It is being speculated that some big revelations can be made during the interrogation of this suspect.
Raids in two districts of Bihar
Land dispute or business rivalry is suspected to be behind the murder of Gopal Khemka. Patna's Range IG Jitendra Rana has claimed that raids are being conducted on the basis of vital clues. The criminals will be arrested soon. The police believe that the liner was giving information about Khemka returning home from Bankipur Club to the shooter. Obviously, the role of a liner is also coming to the fore in this case. Therefore, the CCTV footage from Bankipur Club to Kataruka residence located at Gandhi Maidan is being investigated. To achieve success in this case, the police is also raiding Fatuha, Vaishali and Ara.
The police is currently conducting an intensive investigation in the Gopal Khemka murder case. It is being said that the police has reached close to the criminals involved in this murder case and soon a big disclosure can be made on this. The SIT formed in this case has raided about 14 places adjacent to Patna and searched for clues. In the case, the police is looking for the shooter as well as the mastermind who wrote the script of this bloody game. However, even after all the efforts, the police are still empty handed due to which the police administration is being criticized.
री रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पटना के रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने दावा किया है कि अहम सुराग के आधार पर छापेमारी की जा रही है। अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे। पुलिस मान रही है कि लाइनर बांकीपुर क्लब से घर लौट रहे खेमका की जानकारी शूटर को दे रहा था। जाहिर है इस केस में अब एक लाइनर की भूमिका भी सामने आने लगी है। लिहाजा बांकीपुर क्लब से गांधी मैदान स्थित कटारुका निवास तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस केस में सफलता हासिल करने के लिए पुलिस फतुहा, वैशाली और आरा में भी दबिश दे रही है।
गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस अभी गहन छानबीन कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस इस मर्डर केस में शामिल अपराधियों के करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही इसपर बड़ा खुलासा हो सकता है। इस मामले में बनाई गई एसआईटी ने पटना से सटे करीब 14 जगहों पर दबिश डाली है और सुराग की तलाश की है। केस में पुलिस को शूटर के साथ-साथ उस मास्टरमाइंड की भी तलाश है जिसने इस खूनी-खेल की पटकथा लिखी। हालांकि, तमाम कवायदों के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली है जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन की किरकिरी भी हो रही है।