श्रीमद् भागवत कथा के समापन के पश्चात हवन-पूजन एवं भंडारे का हुआ आयोजन
कथा को सुनकर के पितरों का कल्याण होता है और हम सब लोग अपने जीवन को संयमित एवं भगवत भजन मार्ग में लगा सकते : कथा व्यास आचार्य विनय प्रकाश तिवारी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबंद नगर के शिव चौक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित दीपक राज सिंघल के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन के पश्चात आज हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित आशुतोष शर्मा ने हवन-पूजा कराया एवं मुख्य यजमान दीपक राज सिंघल एवं उनकी धर्मपत्नी वीना सिंघल रहे। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि बड़े ही सौभाग्यशाली हैं आप और हम सब लोग जिन्होंने एक सप्ताह श्रीमद् भागवत पुराण की कथा श्रवण की एवं मुझे कथा सुनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वास्तव में कथा में वही उपस्थित हो पाता है जिस पर भगवान की कृपा होती है। इस कथा को सुनकर के पितरों का कल्याण होता है और हम सब लोग अपने जीवन को संयमित एवं भगवत भजन मार्ग में लगा सकते हैं। तभी इस कथा का सच्चा अर्थ अपनाया जा सकता है। इस अवसर पर चित्रकूट से पधारे श्री रामदयालू जी महाराज, पंडित प्रणव शर्मा, रजनीश सिंघल, अभिनंदन गर्ग, राकेश मित्तल, योगेंद्र गोयल, राजकुमार प्रधानाचार्य, राजकुमार मित्तल, राकेश सिंघल, प्रदीप गर्ग, रामकुमार वर्मा, डॉ विनय चौधरी, चारु सिंघल, रेखा गर्ग, निधि शर्मा, साक्षी सिंघल, डॉक्टर कांता त्यागी, मंजू शर्मा, सनयोगिता, मीनाक्षी आदि सैकड़ों महिला, पुरुष एवं भक्त जन उपस्थित रहे।