CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के एन के जे थाना क्षेत्र ग्राम जुहली में उमरिया से पहुंची माइंस टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात दो बजे कुए से चारों शव बाहर निकाले गए। चारों शव रात में ही जिला चिकित्सालय लाये गए।माइंस एक्सपर्ट के मुताबिक कुए से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। घटना के बाद से ही जुहला जुहली गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ चार लाशें जब कुएं से बाहर आई तो लोगों की आंखें छलछला उठी।
कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से यह घटना हुई। शव निकालने में हाई रिस्क की वजह से जिला प्रशासन को देर रात तक सफलता नही मिली तो उमरिया से माइंस की एक्सपर्ट टीम बुलाई गई। रात में कलेक्टर दिलीप यादव और एसपी अभिजीत रंजन भी मौके पर पहुंचे। विधायक सन्दीप जायसवाल घटना के बाद से लगातार मौके पर डटे रहे। घटना उस समय हुई, जब एक व्यक्ति कुएं के अंदर मोटर लगाने के लिए उतरा था और उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी कुएं में उतरे। इस घटना में चारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे। कल शाम 4 से 5 बजे वर्षीय राम दुबे पहले सूखे कुए में उतरे और अचानक नीचे गिर गए । जिसे देखकर भतीजा निखिल दुबे चाचा को बचाने कुए में उतरा और वो भी गिर गया। इस घटना के बाद पास खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने जब ये माजरा देखा तो समीप में निवासरत राजेश कुशवाहा उम्र 30 वर्ष को बताया तब पिंटू कुशवाहा 25 वर्ष दोनो ने मिलकर पहले तो विधुत का प्रवाह बन्द किया फिर वो भी कुए में उतरे लेकिन वो दोनों भी वही चित्त हो गए थे। ये सब देख रहे व्यक्तियो ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को दी वही यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। उमरिया जिले से पहुंची माइंस एक्सपर्ट टीम  कटनी जिले के जुहली ग्राम पहुंची और ग्राम से 3 किलो मीटर दूर कीचड़ भरे रास्ते से कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के साथ एसपी अभिजीत रंजन के साथ ट्रैक्टर के सहारे मौके पर पहुंचे और कुएं के अंदर गैस का पता लगा सुरक्षा उपकार पहन 2 घंटे तक रेस्क्यू कर एक के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला जहा मौजूद डॉक्टर ने सभी का चैपक कर  चारो को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम ग्राम में शवों को रखवा दिया है।