सड़क पर ‘सलीके’ से गाड़ी चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी...
युवकों ने मारा चाकू, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
कटनी, कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चाकूबाजी और चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच देर रात सिटी मॉल के पास
एक युवक को नसीहत देना भारी पड़ गया..पीड़ित युवक ने तेज गति से बाइक चला रहे युवकों को धीरे गाड़ी चलाने की सलाह क्या दी... कि अन्य युवकों ने चाकुओं से हमला कर के भाग गए घायल लहूलुहान हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित कुलदीप कुमार बुधवार की देर रात सिटी मॉल के पास अपनी मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से निकले, जिससे दुर्घटना होते-होते बची।
कुलदीप ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों से सिर्फ इतना कहा गाड़ी जरा आराम से चलाओ। बस, यह नसीहत उन रफतार के सौदागरों को नागवार गुजरी। बाइक सवार युवकों ने आव देखा न ताव, तुरंत गाड़ी रोकी और कुलदीप से उलझ गए। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाला और कुलदीप पर जानलेवा हमला कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी हुए थे नौ दो ग्यारह
चाकू के वार से कुलदीप लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा। उसे तड़पता छोड़ दोनों आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 वाहन की मदद से घायल कुलदीप को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड