कटनी के गोलबाजार रामलीला मैदान में प्रशासन ने की कार्रवाई
बिना अनुमति स्थापित राम दरबार की प्रतिमाओं को हटाया गया
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले गोलबाजार रामलीला मैदान में बाएं तरफ बिना अनुमति एक व्यक्ति द्वारा रातोरात स्थापित की गईं श्रीराम, जानकी जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी सहित अन्य प्रतिमाओं को आज नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन के द्वारा दूसरी जगह ले जाने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान भरी मात्रा में कोतवाली पुलिस अधिकारियों समेत पुलिस बल भी तैनात रहा। इस कार्यवाही के दौरान इलाके में गहमा गहमी का माहौल निर्मित रहा।
इस कार्यवाही के दौरान मौके पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस मौजूद रहा। नगर निगम के अधिकारी शैलेंद्र प्यासी ने बताया कि रामलीला कमेटी की शिकायत के बाद रामलीला मैदान से राम दरबार को हटाने की कार्यवाही की गई है। कमेटी का कहना है कि यह मैदान रामलीला मंचन और अन्य गतिविधियों के लिए आवंटित किया गया है लेकिन यहां कुछ समय पहले एक व्यक्ति जिसका नाम विवेक पाठक जो शहर में गोविंद सरकार के नाम से जाना जाता है। उसने कुछ पहले यहां कब्जा करते हुए राम दरबार की स्थापना कर दी थी, जब अयोध्या में रामलला का मंदिर बनकर तैयार हुआ और राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। आस्था और श्रद्धा की वजह से तबसे भगवान की मूर्तियां वैसे ही रखी हुई थी, लेकिन शिकायत पूर्व में कई बार की जा चुकी थी। एक दिन पहले रामलीला मैदान में ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर जिला न्यायालय ने रोक लगा दी है, संभवतः कोर्ट का आदेश होने के बाद ही प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंचे हैं। गोलबाजार रामलीला मैदान में चबूतरा निर्माण कराया गया था। जिसके बाद चबूतरे पर राम दरबार की प्रतिमा स्थापित करा दी गई थी। जिसके बाद से ही गोलबाजार रामलीला मैदान में अनाधिकृत रुप से रखी गई प्रतिमाओं को हटाने के लिए शिकायत की जा रही थी। जिसके बाद मंगलवार शाम को राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोलबाजार से रामलीला मैदान में रखी गई प्रतिमाओं को हटाकर नगर निगम परिसर स्थित मंदिर के पास रखवा दिया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा, खिरहनी चौकी प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
नगर निगम ने तीन घंटे तक कार्यवाही करते हुए राम दरबार को वहा से हटा दूसरी जगह मूर्ति स्थापना करने की बात कह रही है। वही जिसने यहां कब्जा कर मूर्ति स्थापना की थी उनका कहना था की वे दोबारा इसी जगह पर फिर से मूर्ति स्थापना करूंगा। लेकिन पुलिस बल ने उसे समझाते हुए शांत करा दिया।