CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा बीते 6 मई 2025 को दोपहर 10 बजे कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया और परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं (इंटरनेट के माध्यम से) अपना परीक्षा परिणाम देखने के बाद बधाईयों का दौर जारी हुआ । हम बात करें लालबर्रा नगर मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बघोली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं एवं 12वीं में अध्ययनरत्र छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघोली में कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्रा अदिति पिता चैनलाल चौधरी 96.4% अंक लेकर प्रथम स्थान, शालू पिता गिरमाजी चौधरी 92.6 प्रतिशत और सुजल पिता लिंबाजी ठाकरे 92.6% अंक लेकर द्वितीय स्थान, भक्ति पिता मुकेश सोनवाने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान और पलक पिता भागचंद चौधरी 90.6% अंक लेकर चौथे स्थान पर स्कूल की प्राविण्य सूची में नाम दर्ज किया।          
इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में सागर पिता धनेंद्र टेंभरे (गणित व अति. जीव विज्ञान विषय) में 91.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है खास बात यह रहीं की फिजिक्स में 100 में 100 नंबर प्राप्त किया है जिनकी सफलता से समूचे ग्राम में खुशी का माहौल निर्मित है वहीं राशि पिता राजेंद्र मेश्राम (जीव विज्ञान) 82% अंक लेकर द्वितीय स्थान, रोशनी पिता कन्हैयालाल धानेश्वर 81.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान, देवेश पिता नंदराम नागेश्वर 76.4% , रुचि पिता अशोक रंहागडाले 76% अंक लेकर स्कूल की ग्रामीण सूची में स्थान पाया है। 
         प्रेस चर्चा में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री हेमंत रहांगडाले ने बताया कि कक्षा दसवीं में विद्यार्थियों की संख्या 41 थी जिसमें 28 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार से कक्षा दसवीं का 68% रिजल्ट रहा। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में कुल 46 विद्यार्थी थे जिसमें 39 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 12 वीं का 85% रिजल्ट रहा। जो की सराहनीय और संतोषजनक रहा। श्री रहांगडाले  जी ने आगे और बताया कि सत्र 2024 25 में शासन की लैपटॉप योजना अंतर्गत विद्यालय में पात्र विद्यार्थियों की कुल संख्या 5 है। और शासन की स्कूटी योजना अंतर्गत लाभार्थी विद्यार्थी छात्र सागर/ धनेंद्र टेंभरे और छात्रा राशि /राजेंद्र मेश्राम है।
इनका रहा सराहनीय योगदान
अच्छा रिजल्ट लाने के लिए विद्यालय के समस्त अध्यापकों और अभिभावकों  ने बहुत मेहनत की। बच्चों को उचित मार्गदर्शन दिया और शाला परिवार का नाम रोशन किया। जिसमें प्राचार्य श्री शिवचरण मरावी, अध्यापक श्री हेमंत रहांगडाले, एस.ए.कुरैशी ,समीप इंदुरकर, कोकिला बिसेन, सुनील बिसेन, राखी बिसेन, त्रिवेणी टेंभरे, स्मृति मेश्राम, चंद्रिका प्रसाद पटले ,डी.एल. कटरे, प्रमिला कुशराम, अंजलि आसटकर, दुर्गा प्रसाद पंचेश्वर, उमेश निलजीवार, सरिता टेंभरे, राधिका नायक और भ्रत्य अशोक मेश्राम का विशेष योगदान रहा।
प्रशासनिक सेवा में जाने का है सपना -अदिति चौधरी
प्रेस चर्चा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघोली की कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्रा अदिति चौधरी ने 96.4% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा अदिति पिता चैनलाल चौधरी ने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई करना है। और आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना है। मैंने यह सफलता बिना ट्यूशंस के सिर्फ शिक्षकों एवं माता-पिता के मार्गदर्शन पर प्राप्त किया है। और इन्होंने मुझे समय-समय पर मार्गदर्शन दिया। अभी तो यह प्रथम सीढ़ी है, मेरे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई कठिनाइयां आएगी , जिसका मुझे सामना करना है।"
बीटेक इंजीनियरिंग करने का है सपना- सागर
प्रेस चर्चा में छात्र सागर टेंभरे ने बताया कि "बीते हुए वर्ष में मैंने कक्षा दसवीं में 95.02 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल की ग्रामीण सूची में प्रथम स्थान पाया था और उस समय से मेरा सपना इंजीनियरिंग करने का था और इसी बात को ध्यान में रखकर मैंने कक्षा ग्यारहवीं में गणित, अति. जीव विज्ञान विषय लिया। और इस वर्ष कक्षा 12 वीं में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। इस सफलता पर मेरे परिवार और शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। मैं आगे चलकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में आईआईटी की तैयारी करूंगा और बीटेक करने का इरादा है।"

माता-पिता और गुरुजनों का नाम बढ़ाना चाहती हूं-राशि मेश्राम
प्रेस चर्चा में राशि मेश्राम ने बताया कि मेरे पिता राजेंद्र मेश्राम जो कि ग्राम के कोटवार हैं। और पिछले 10 वर्षों से लकवा ग्रसित है मेरे माता-पिता शिक्षित हैं, लेकिन आर्थिक तंगी में गुजरते हुए भी हम तीनों बहनों का पालन पोषण और अध्यापन कराया। बिकट स्थिति में भी मैंने कक्षा दसवीं में 91% अंक प्राप्त किया और इस वर्ष 82% जीव विज्ञान विषय मैं प्रथम स्थान लेकर प्राप्त किया। इसके प्रेरणा  स्त्रोत मेरे माता-पिता और गुरुजन है। और मैं इनका आगे चलकर नाम रोशन करना चाहती हूं। मेरा उद्देश्य प्रशासनिक सेवा में जाने का है।"
इनका कहना है-
"कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम निश्चित ही संतोषजनक रहा है। मैं अपने विद्यालय के समस्त बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । जो बच्चे जारी परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं वे आने वाले वक्त में कड़ी मेहनत कर इससे भी अधिक सफलता प्राप्त करेंगे।"
              शिवचरण मरावी 
                     प्राचार्य  
  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघोली लालबर्रा