CURATED BY – PREMANSHU JAIN | CITYCHIEFNEWS

खंडवा, बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल को मध्य प्रदेश शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2022 प्रदान किया गया है। संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव ने धर्मेंद्र के मुंबई स्थित निवास पर 18 मई, 2024 को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया। यह सम्मान देओल को अभिनय के क्षेत्र में सतत् सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन, सुदीर्घ साधना और श्रेष्ठ प्रतिमानों के लिये प्रदान किया गया है। समाजसेवी एवं किशोर  सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के  प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परंपरा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। साल 2022 के लिए मध्यप्रदेश शासन का यह प्रतिष्ठित सम्मान लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र देओल को प्रदान किया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महान गायक कलाकार किशोर दा ने अभिनेता धर्मेंद्र जी के लिए लगभग 75 से अधिक गीत गाये है, जिसमें प्रमुख रूप से पल-पल दिल के पास, मिले मिले दो बदन, चाहे रहो दूर,  जानी ओ जानी, गाता रहे मेरा दिल, दुनिया ओ दुनिया तेरा जवाब नहीं जैसे गीत शामिल है, सम्मान मिलते ही धर्मेंद्र देओल भाव-विभोर हो गये और उन्होंने कहा कि ‘मैं कृतज्ञ हूं मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रति कि किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान मुझे प्रदान किया। मैं शुक्रगुजार हूं अपने प्रशंसकों का, जिनका अनंत प्रेम मेरे साथ सदैव बना रहता है। मुझसे पहले जिन महान कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है उनमें कुछ मेरे गुरु के समान है, कुछ सम्मानीय हैं और कुछ मेरे साथी भी हैं, आज उनकी सूची में स्वयं का नाम देख प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि धर्मेंद्र जी को दिया जाने वाला किशोर सम्मान  यह 25 वां पुरस्कार था, प्रथम किशोर सम्मान पुरस्कार 1997 98 में ऋषिकेश मुखर्जी को प्रदान किया गया था, मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा 25 वां किशोर  सम्मान पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई जाकर प्रदान किया गया, मुंबई में दिए गए पुरस्कार को लेकर को लेकर संगीत एवं किशोर प्रेमियों में नाराजगी है, प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह जब संस्कृति मंत्री थे तब उन्होंने उन्होंने भोपाल में आयोजित किशोर सम्मान पुरस्कार को किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा में किशोर सम्मान पुरस्कार देने की घोषणा की थी  तब से यह पुरस्कार खंडवा में ही दिया जा रहा है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र जी को किशोर सम्मान से सम्मानित करना सराहनीय कदम लेकिन उन्हें यह पुरस्कार मुंबई जाकर देना किशोर प्रेमियों के लिए आहत की खबर है ,  कुछ दिन पूर्व मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने किशोर दा के कार्यक्रम में  उन्होंने कहा कि यह सम्मान जिसे भी दिया जाएगा उसे खंडवा आकर सम्मान लेना होगा। मध्यप्रदेश के खंडवा में वन मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा दिए जानेवाले राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया था। 4 अगस्त को किशोर कुमार के जन्मदिन पर होने वाले आयोजन में वन मंत्री ने कहा की  जिसे भी यह सम्मान दिया जाएगा उसे खंडवा आ कर ही इसे लेना होगा सरकार उसे मुम्बई जाकर यह सम्मान नहीं देगी। अगर वह खंडवा नहीं आते है तो फिर उनका सम्मान कैंसिल हो जाएगा। मंत्री विजय शाह ने कहा कि भोपाल में दिए जाने वाला किशोर कुमार सम्मान हम ही खंडवा लाए थे। लेकिन अब तक गायन के क्षेत्र में यह सम्मान किसी को नहीं मिला है। गायन के क्षेत्र में भी किशोर सम्मान दिया जाना चाहिए जिसे भी दिया जाएगा उसे खंडवा आकर ही यह सम्मान लेना होगा।दरअसल कुछ कलाकारों ने खंडवा आकर सम्मान ग्रहण नहीं किया इस बात को लेकर वन मंत्री सहित खंडवा के लोग नाराज थे, सुनील जैन ने बताया कि 18 मई को संस्कृति विभाग के अधिकारी ने मुंबई जाकर अभिनेता धर्मेंद्र को किशोर सम्मान से सम्मानित किया, प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर किशोर दा की पुण्यतिथि पर किशोर सम्मान समारोह  आयोजन संस्कृति विभाग भोपाल एवं जिला प्रशासन के सहयोग से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है,  अब इस वर्ष यह कार्यक्रम नहीं होगा।

क्या है राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मध्य प्रदेश शासन द्वारा हिन्दी सिनमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परंपरा का अनुसरण करते हुए 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान' देने की शुरुआत की है। गौरतलब है कि अब तक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान फ़िल्म जगत से जुड़े  25 कलाकारों को  अलग अलग कैटेगरी के लिए मिल चुका है।

इन लोगों को मिल चुका है किशोर सम्मान

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वर्ष 1978 से शुरू हुए इस किशोर सम्मान पुरस्कार में ऋषिकेश मुखर्जी - 1997-98, नसीरुद्दीन शाह - 1998-99, गुलजार - 1999-2000, कैफी आजमी - 2000-01,  बीआर चोपड़ा - 2001-02, अमिताभ बच्चन - 2002-03 गोविंद निहलानी - 2003-04,  जावेद अख्तर - 2004-05  श्याम बेनेगल - 2005-06 शत्रुघ्न सिन्हा - 2006-07• मनोज कुमार - 2007-08, गुलशन बावरा - 2008-09• यश चोपड़ा - 2009-10 • देवानंद - 2010-11, सलीम खान - 2011-12• समीर - 2012-13• साई परांजपे - 2013-14, दिलीप कुमार - 2014-15• रूमी जाफरी - 2015-16• योगेश - 2016-17, प्रियदर्शन - 2017-18, वहीदा रहमान - 2018-19, पटकथाकर अशोक मिश्रा मुंबई 2019-20, गीतकार लेखक अमिताभ भट्टाचार्य 2020-21, निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री 2021-22 और इस वर्ष प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र  को किशोर कुमार सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।