इन्दौर, विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ड 49 में भाजपा कार्यकर्ताओं और रहवासियों ने एक पेड़ के माँ नाम अभियान के अंतर्गत स्कीम नंबर 94 रिंग रोड़ के ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण किया गया।

भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर परिषद सदस्य व वार्ड 49 के पार्षद राजेश उदावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और गोयल नगर रहवासीयों द्वारा पोधरोपण कार्यक्रम में स्थानीय रहवासीयो,समाजसेवी व पर्यावरणप्रेमी के साथ नगर निगम के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत फलदार,औषधीय  और छायादार पौधो का रोपण किया।
      
एम.आई.सी.मेंबर राजेश उदावत ने इस अवसर पर कहा की विश्व पर्यावरण दिवस भारत के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है,क्योंकि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को “माँ” माना गया है। वेदों में पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश को पंचतत्व कहा गया है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण यहाँ धार्मिक और नैतिक कर्तव्य भी है।पौधे पर्यावरण दृष्टि के साथ साथ मातृत्व के प्रति सम्मान का भाव प्रगट हो इसलिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर सतत पौधारोपण किया जाएगा।

पौधारोपण अभियान में राजा कोठारी,दीपेश पालवीया,तीरथपाल यादव,पवन भार्गव,राकेश जैन,विकास यादव,विश्वजीत चौहान,अभिषेक सोनी,पंकज चौहान,सुबोध जैन,पदम जैन मित्तल,कन्हैया जोशी,मुनेश सोनकर,राकेश मेहता,गिरीश वर्मा,सोनू कैथवास,रवि यादव,सुमित जोशी,विनय बोरासी,मनोज सिलावट,गौरव जैन आदि मौजूद थे।