सामाजिक सौहर्द बिगाड़ने संबंधी आपत्तिजनक मेसेज वायरल करने तथा थाना मेड़तारोड़ को भीड़ द्वारा आग लगाने संबंधी टिप्पणी करने वाले पर लिया एक्शन
आरोपी भूराराम उर्फ पिंटू जांगिड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल
CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS
मेड़ता रोड, सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहर्द बिगाड़ने संबंधी आपत्तिजनक मेसेज वायरल करने तथा थाना मेड़तारोड़ को भीड़ द्वारा आग लगाने संबंधी टिप्पणी करने पर पुलिस ने मेड़तारोड निवासी आरोपी भूराराम उर्फ पिन्टू जांगिड़ को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।
मेड़ता रोड में गणेश विसर्जन के दिन 17 सितंबर को मेड़ता रोड निवासी भूराराम जांगिड़ के द्वारा एक टीवी चैनल के नाम से फर्जी ग्रुप बनाकर व्हाट्सअप पर पुलिस थाना को भीड़ के द्वारा आग के हवाले करने, पुलिस के विरूद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने सहित अन्य ग्रुप पर मैसेज वायरल करते हुए सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच मेड़ता सिटी थानाधिकारी के यहां पर भेजी थी। पुलिस अधीक्षक नागौर नारायण टोगस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिए थे। इस संबध में मेड़ता सिटी पुलिस थानाधिकारी राजवीर सिंह ने जांच करते हुए आरोपी मेड़ता रोड निवासी भूराराम उर्फ पिंटू जांगिड़ को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मेंपेश किया जहां से जेल भेजा।