थाना रामनगर पुलिस द्वारा दो अलग अलग स्थानो में जुआरियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही
जुआ रेड कर कुल 7,670 रूपये जप्त कर 11
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय कोतमा के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णत अंकुश लगाने को आदेशित किया गया था। जिसके तारतम्य में दिनांक 01-02.12.24 की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम हर्री में पूरन ताल पनिका के घर के बरामदा में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताए स्थान में जाने पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों में रूपये पैसे से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हें घेराबन्दी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम 01- रामदुलारे पनिका पिता रामरतन पनिका उम्र 45 वर्ष वर्ष निवासी वार्ड क० 18 ग्राम हर्री 02- बीरन प्रसाद केवट पिता जवाहर प्रसाद केवट उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क० 01 ग्राम पिपरहा, 03. धनश्याम केक्ट पिता श्री पूरन केवट उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क० 06 ग्राम रेउंदा, 04- कामता प्रसाद केवट पिता श्री रामलाल केवट उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क० 05 ग्राम रेउंदा, 05. घनश्याम उर्फ लाता जोगी पिता बालकनाथ जोगी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फुलकोना 06- होरीतात केवट पिता श्री बिहारीलाल केवट उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क० 05 ग्राम रेउंदा थाना रामनगर जिला अनूपपुर (म०प्र०) के कुल छः जुआरी मिले जिनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते पत्ते और नगदी 4120 /- रूपये मिले। जिसे जुआँ एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर उक्त जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई l
इसी प्रकार दिनांक 01.12.24 की मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम हर्री में देवी तालाब के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताए स्थान में जाने पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों में रूपये पैसे से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हें घेराबन्दी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम 01- सुरेंद्र अगरिया पिता श्री आनंदराम अगरिया उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क० 01 ग्राम पिपरहा थाना रामनगर, 02-देवप्रसाद उर्फ दद्दू केवट पिता श्री रामलाल केवट उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 07 ग्राम रेउंदा थाना रामनगर, 03- गोपाल उर्फ ब्रजेश केवट पिता स्व० श्री हुबलाल केवट उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 16 ग्राम हर्री 04- पूरनलाल पनिका पिता श्री रामखेलावन पनिका उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम वार्ड क० 05. हर्री 05 विद्याशंकर यादव पिता दूधनाथ यादव उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड कं० 15 शांतिनगर राजनगर थाना रामनगर जिला अनूपपुर (म०प्र०) के कुल पांच जुआरी मिले जिनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते और नगदी 3550 /- रूपये मिले। जिसे जुओं एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर उक्त जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
इस प्रकार दिनांक 01.12.24 की दरम्यानी रात मुखबिर सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों में जुआ रेड कर 11 जुआरियों के विरूद्ध जुआ एक्ट तहत कार्यवाही कर ताश पत्ते व कुल नगदी 7,670/- रूपये जप्त किए गए।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में प्रआर० 84 सनत द्विवेदी, प्रआर० 72 श्रीश्याम शुक्ला, प्रआर० 156 विनोद मिंज, आर0 389 मनोज उपाध्याय, आर० 529 अनुराग सिंह, आर0 464 विनोद मरावी आर० चा० 264 अनिल मरावी द्वारा कार्यवाही की गई।