बिहार में पुलिसकर्मियों पर एक्शन
इस जिले में एसपी ने 3 पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
गोपालगंज, गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने तीन पुलिसकर्मियों पर एफआइआर के आदेश दिये हैं. इनमें हवलदार उपेंद्र पांडेय, सिपाही सतीश कुमार और एसपी कार्यालय के लिपिक अनिश कुमार सिंह शामिल हैं. एसपी के इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है. होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में जेल में बंद कुख्यात अपराधी संजय उर्फ बनरी को पेशी के दौरान भगाने के लिए फूल प्रूफ साजिश रची गयी. साजिश के तहत कुख्यात अपराधी संजय उर्फ बनरी को भगाया गया. अब इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर जिला बल के हवलदार उपेंद्र पांडेय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उपेंद्र पांडेय की संलिप्तता पायी गयी और कार्रवाई शुरू की गयी है. बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी होमगार्ड जवान भोला यादव को घर से थावे होमगार्ड कार्यालय जाने के दौरान रास्ते में संजय उर्फ बनरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. पांच जनवरी, 2021 को हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने फरार संजय उर्फ बनरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड