पिस्टल लेकर घूमता मिला बकरी चोरी का आरोपी
एक आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली बकरी चोरी की वारदात
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, चार दिन पहले एक ग्रामीण ने अकोदिया थाने में अपनी बकरी चोरी की शिकायत की थी। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है। जिसे गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल जब्त की गई है। वहीं जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बकरी चोरी की वारदात भी कबूली जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
अकोदिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2024 को फरियादी संतोष पिता भगवानसिह बोडाना ने अकोदिया थाने में शिकायत की कि उसकी एक बकरी किमती 20 हजार रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये है। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी व एसपी, एएसपी व एसडीओपी के निर्देशन में टीम का गठन किया। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिस्टल लेकर फुलेन जोड पर घुम रहा है। इस पर टीम ने फुलेन जोड से एक व्यक्ति को पकडा जिसका नाम उसने भोला उर्फ प्रतिसिहं पिता नारायणसिहं पुर्विया (21) निवासी ग्राम ताजपुर बताया। तलाशी मे उसके कब्जे से लोहे की एक अवैध पिस्टल मिली जिसे आरोपी से जप्त किया गया। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने 19 मार्च को अकोदिया से मोटर सायकल से बकरी अपने साथी विजय के साथ चोरी करना स्वीकार किया तथा बकरी अपने घर ताजपुर गोरी से बरामद कराया है। आरोपी पिस्टल कहाँ से लाया व उसके साथी विजय के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिशन गौड, उप निरीक्षक दीपेश व्यास, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, विपिन तोमर, रामबहादुर कैथवास, आरक्षक रवि रघुवंशी, बनवारी यादव, जगदीश, होकम कारपेन्टर, अंकित, रवि वर्मा, अरविन्द एंव तेजसिहं की महत्वपूर्ण भुमिका रही।